Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjp releases 6th list of 48 candidates for lok sabha elections 2019-भाजपा ने तोमर को उतारा मुरैना से, उमा भारती को बनाया उपाध्यक्ष - Sabguru News
होम Breaking भाजपा ने तोमर को उतारा मुरैना से, उमा भारती को बनाया उपाध्यक्ष

भाजपा ने तोमर को उतारा मुरैना से, उमा भारती को बनाया उपाध्यक्ष

0
भाजपा ने तोमर को उतारा मुरैना से, उमा भारती को बनाया उपाध्यक्ष
bjp releases 6th list of 48 candidates for lok sabha elections 2019
bjp releases 6th list of 48 candidates for lok sabha elections 2019

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर को मध्य प्रदेश की मुरैना लोक सभा सीट से, जयंत सिंहा को झारखंड की हजारीबाग सीट से तथा श्रीपद यशो नाइक को गोवा उत्तर सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती को चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है और उन्हें पार्टी संगठन में जिम्मेदारी सौंपते हुए उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा ने शनिवार रात अपने लाेकसभा उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की और इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 286 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। तोमर को इस बार मुरैना सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है जबकि पिछली बार वह ग्वालियर सीट से निर्वाचित हुए थे।

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर को फिर इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह को जबलपुर सीट से टिकट दिया गया है।

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में छठी सूची जारी करते हुए कहा कि उमा भारती ने इस बार चुनाव न लड़ने और पार्टी संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई थी जिसे स्वीकार करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैै।

मध्य प्रदेश के लिए जारी लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में पांच टिकट कटे हैं। मुरैना से अनूप मिश्रा की जगह नरेंद्र सिंह तोमर को और शहडोल से हिमाद्रि सिंह को टिकट मिला है। हिमाद्रि सिंह होली से एक दिन पहले 20 मार्च को भाजपा में शामिल हुईं। उनके पिता स्वर्गीय दलबीर सिंह कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री थे।

शहडोल लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद ज्ञानसिंह की बजाय सिंह का नाम आगे बढ़ाने के पीछे चुनाव शून्य घोषित किए जाने वाला अदालत का फैसला माना जा रहा है। अदालत ने ज्ञानसिंह के उपचुनाव को शून्य घोषित कर दिया था जिसके चलते पार्टी को डर था कि कहीं आगे अयोग्यता जैसा कोई कानूनी पेंच न फंस जाए।

इसी तरह उज्जैन से चिंतामणि मालवीय का टिकट काटकर अनिल फिरोजिया को दिया गया है और बैतूल में ज्योति धुर्वे का टिकट काटकर दुर्गादास उईके को चुनाव मैदान में उतारा गया है। भिंड से भगीरथ प्रसाद की जगह संध्या राय को टिकट मिला है। उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

राज्य      सीट    उम्मीदवार      चरण

झारखंड

झारखंड राजमहल (सु़) हेमलाल मुरमु सातवां
झारखंड दुमका (सु़) सुनील सोरेन
झारखंड गोड्डा निशीकांत दुबे सातवां
झारखंड धनबाद पशुपति नाथ सिंह छवा
झारखंड जमशेदपुर विद्युत वरण महतो छठा
झारखंड सिंहभूम (सु़) लक्ष्मण गिलुवा छठा
झारखंड खूंटी (सु़) अर्जुन मुंडा पांचवा
झारखंड लोहारदगा (सु़) सदुर्शन भगत चौथा
झारखंड पलामू (सु़) विष्णु दयाल राम चौथा
झारखंड हजारीबाग जयंत सिन्हा पांचवा

गुजरात

गुजरात कच्छ (सु़) विनोद भाई चावदा तीसरा
गुजरात साबरकांठा दीप सिंह राठौड़ तीसरा
गुजरात अहमदाबाद पश्चिम (सु़) कीर्ति भाई सोलांकी तीसरा
गुजरात सुरेन्द्रनगर महेन्द्र भाई मुंजपारा तीसरा
गुजरात राजकोट मोहन भाई कुंदरिया तीसरा
गुजरात जामनगर पूनमबेन मदान तीसरा
गुजरात अमरेली नारण भाई कछड़िया तीसरा
गुजरात भाावनगर भारतीबेन शियाल तीसरा
गुजरात खेड़ा डी चौहान तीसरा
गुजारात दाहोद (सु़) जशवंत सिंह भभोर तीसरा
गुजारात वडोदरा रंजन बेन भट तीसरा
गुजरात भरूच मनसुख भाई वासवा तीसरा
गुजरात बारदोली प्रभुभाई वासवा तीसरा
गुजरात नवसारी सी आर पाटिल तीसरा
गुजरात वल्दास (सु़) के सी पटेल तीसरा

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश कांगड़ा किशन कपूर सातवां
हिमाचल प्रदेश मंडी रामस्वरूप शर्मा सातवां
हिमाचल प्रदेश हमीरपुर अनुराग ठाकुर सातवां
हिमाचल प्रेदश शिमला सुरेश कश्यम सातवां

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश मुरैना नरेन्द्र सिंह तोमर छठा
मध्य प्रदेश भींड (सुरक्षित) संध्या राय छठा
मध्य प्रदेश टिकमगढ़ (सु़ ) वीरेन्द्र कुमार खटीक पांचवा
मध्य प्रदेश दमोह प्रह्लाद पटेल पांचवा
मध्य प्रदेश सतना गणेश सिंह पांचवा
मध्य प्रदेश रेवा जनार्दन मिश्र पांचवा
मध्य प्रदेश सीधी रीति पाठक चौथा
मध्य प्रदेश शहडोल (सु़) हिमान्द्री सिंह चौथा
मध्य प्रदेश जबलपुर राकेश सिन्हा चौथा
मध्य प्रदेश मंडला (सु़) फग्गन सिंह कुलस्ते चौथा
मध्य प्रदेश होशंगाबाद राव उदय प्रताप सिंह पांचवा
मध्य प्रदेश उज्जैन (सु़) अनिल फिरोजिया सातवां
मध्य प्रदेश मंदसौर सुधीर गुप्ता सातवां
मध्य प्रदेश खंडवा नंद कुमार सिंह चौहान सातवां
मध्य प्रदेश बेतूल (सु़) दुर्गादास उइके पांचवा

कर्नाटक

कर्नाटक मांड्या सुमालथा दूसरा
कर्नाटक कोलार एस मुनिस्वामी दूसरा

गोवा

गोवा उत्तर गोवा श्रीपाद यशो नाइक तीसरा
गोवा दक्षिण गोवा नरेन्द्र केशव सवायकर तीसरा