Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा ने की 16 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा - Sabguru News
होम Breaking भाजपा ने की 16 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

भाजपा ने की 16 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

0
भाजपा ने की 16 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मणिपुर, झारखंड और गुजरात की 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में कल रात हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

गुजरात की सात, मणिपुर की चार, झारखंड और ओडिशा की दो-दो तथा छत्तीसगढ़ की एक सीट के लिए उपचुनाव होना है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां उम्मीदवारों की सूची घोषित की। सूची इस प्रकार है :-

राज्य का नाम विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम

छत्तीसगढ़ मरवाही (सु.) डा. गंभीर सिंह
गुजरात अबदासा प्रद्युमन सिंह जडेजा
गुजरात माेरबी बृजेश मिर्जा
गुजरात धारी जे वी काकड़िया
गुजरात गधादा (सु.) आत्माराम परमार
गुजरात कर्जन अक्षय पटेल
गुजरात दंग्स (सु.) विजय पटेल
गुजरात कप्रादा (सु.) जीतू भाई चौधरी
झारखंड दुमका (सु.) लुइस मरांडी
झारखंड बेरमो याेगेश्वर महतो
मणिपुर वानगोई ओइनाम लुखोई सिंह
मणिपुर वांगलिंग-टेनथा पोनम ब्रोजन सिंह
मणिपुर सैतु (सु.) नगामथंग हाओकिप
मणिपुर सिंघात (सु.) जिनसुआनहुआ उर्फ जी एस जोउ
ओडिशा बालासोर मानस कुमार दत्ता
ओडिशा तिरतौल राजकिशोर बेहेरा

यह भी पढें
पटना जंक्शन से 8 करोड़ से ज्यादा का सोना और 27 की चांदी बरामद
तमिलनाडु में प्रसिद्ध पंडित मुनीश्वर मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या
सोना तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश से 1.90 लाख डॉलर बरामद
देवरिया कांग्रेस के दफ्तर में हंगामा, महिला नेत्री ने प्रदेश प्रभारी से की अभद्रता
KKR के सुनील नारायण के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत