Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP said Pragya Thakur Forgive for statement on Nathuram Godse - नाथूराम गोडसे पर बयान, भाजपा बोली माफी मांगे प्रज्ञा ठाकुर - Sabguru News
होम Delhi नाथूराम गोडसे पर बयान, भाजपा बोली माफी मांगे प्रज्ञा ठाकुर

नाथूराम गोडसे पर बयान, भाजपा बोली माफी मांगे प्रज्ञा ठाकुर

0
नाथूराम गोडसे पर बयान, भाजपा बोली माफी मांगे प्रज्ञा ठाकुर
BJP said Pragya Thakur Forgive for statement on Nathuram Godse
BJP said Pragya Thakur Forgive for statement on Nathuram Godse
BJP said Pragya Thakur Forgive for statement on Nathuram Godse

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने वाले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर किनारा करते हुए गुरुवार को कहा कि उन्हें इस आपत्तिजनक बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भोपाल से उसके उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के बयान के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा कि हमने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में साध्वी प्रज्ञा का बयान देखा है।

हम इस बयान से पूरी तरह असहमत हैं और इसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हैं। भाजपा साध्वी प्रज्ञा से पूछेगी कि उन्होंने इस तरह का बयान क्यों दिया। उनके लिए यही उचित होगा कि वह सार्वजनिक तौर पर इस आपत्तिजनक बयान के लिए माफी मांगे।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साध्वी प्रज्ञा कहती हुई दिख रही हैं कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और उन्हें उसी रूप में याद किया जाना चाहिए तथा उनके खिलाफ बोलने वालों को आत्मचिंतन की जरूरत है। आरंभिक रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने आगर मालवा जिले में यह बात कही थी। उनके इस बयान पर भाजपा राजनीतिक उलझन में फंस गई।

साध्वी प्रज्ञा पहले भी विवादित बयान देती रही हैं। भोपाल से भाजपा उम्मीदवार बनने के तुरंत बाद उन्होंने वर्ष 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में शहीद भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हेमंत करकरे को देशद्रोही कह दिया था। अयोध्या मसले पर भी उनका बयान विवादों में रहा था।