Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आतंकी तालिब हुसैन से नहीं है भाजपा का कोई संबंध : अभिनव शर्मा - Sabguru News
होम Headlines आतंकी तालिब हुसैन से नहीं है भाजपा का कोई संबंध : अभिनव शर्मा

आतंकी तालिब हुसैन से नहीं है भाजपा का कोई संबंध : अभिनव शर्मा

0
आतंकी तालिब हुसैन से नहीं है भाजपा का कोई संबंध : अभिनव शर्मा

जम्मू। जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अभिनव शर्मा ने सोमवार को कहा कि रियासी के बहादुर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए खूंखार आतंकवादी तालिब हुसैन का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। शर्मा ने कहा कि वह (हुसैन) खुद को पत्रकार बताकर भाजपा मुख्यालय गया था और उसका इरादा पार्टी के प्रदेश प्रमुख रविंदर रैना और अन्य नेताओं की रेकी करना था।

उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता और मीडिया सचिव प्रदीप महोत्रा के साथ, यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, जिसमें हुसैन भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी बताया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के इशारे पर सही समय पर हमला करने के लिए काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि तालिब हुसैन न तो पार्टी का प्राथमिक था और न ही पार्टी के एक सक्रिय या बुनियादी सदस्य था। वह हालांकि भाजपा मुख्यालय में गया था और खुद को एक पत्रकार बताया था।

उन्होंने कहा कि हुसैन पार्टी कार्यालय आया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का साक्षात्कार लिया। उन्होंने इसे जम्मू में भाजपा नेताओं और उसके मुख्यालय को निशाना बनाने की पाकिस्तान की साजिश करार दिया।