Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में महिला अत्याचार के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में महिला अत्याचार के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदर्शन

अजमेर में महिला अत्याचार के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदर्शन

0
अजमेर में महिला अत्याचार के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज दलितों एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ शहर तथा देहात भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया।

कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम एक ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वासूदेव देवनानी ने कहा कि राज्य में दलितों एवं महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिनके पास गृहमंत्रालय भी है, पिछले 16 महिनों से मुख्यमंत्री निवास में बंद है। प्रदेश में दलितों के सम्मान नाम की चीज नहीं बची है। उन्होंने झालावाड़-पाली की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये सब अत्याचार की पराकाष्ठा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अब भी सरकार नहीं चेती तो वह समझ ले कि ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी।

प्रदर्शन में देवनानी के अलावा शहर अध्यक्ष डा़ प्रियशील हाडा, देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, विधायक वासूदेव देवनानी, महापौर बृजलता हाडा, महिला मोर्चा की भारती श्रीवास्तव आदि शामिल थे।