Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP Scheduled Caste Morcha, bjp sc morcha, bjp sc morcha sammelan, ajmer news, ajmer hindi news, ajmer bjp
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन 23 को

अजमेर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन 23 को

0
अजमेर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन 23 को

अजमेर। नगर निगम चुनावों की गर्माहट के बीच भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अजमेर में विशाल सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने बताया की 23 जनवरी को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रिय शील हाडा, विधायक अनिता भदेल का भी सहयोग मिल रहा है।

सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने तथा तैयारियों के आकलन के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जैदिया, प्रदेश मंत्री हेमराज गंगवाल, प्रदेश आईटी प्रमुख संजय चंदेल सहित के प्रमुख पदाधिकारी एक दिन पूर्व ही अजमेर पहुंच रहे हैं।

इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, वंदना नोगिया, महेंद्र जाटव, अजमेर नगर निगम प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी, किशनगढ़ नगर परिषद् प्रभारी एवं जयपुर ग्रेटर नगर निगम उपमहापौर पुनीत कर्नावट सहित क्षेत्रीय सांसद, विधायक, अजमेर संभाग के समस्त भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ साथ मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी गणपत वर्मा, डॉ ओमप्रकाश महेंद्रा, सतीश चंदेल, जोगेश्वर गर्ग, गोरधन वर्मा, राम स्वरूप गोधा भी शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा मिल रहे निर्देशों की पालना में अजमेर शहर भाजपा कार्यकर्ता भी इस सम्मेलन को लेकर बड़े उत्सुक हैं। बैठक में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश मंत्री हेमराज गंगवाल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ज़ैदिया, जिलाध्यक्ष रमेश मेघवाल, डॉ महावीर डांगी, रवींद्र चौहान, दयाल राम मौजूद रहे।

सम्मेलन के मीडिया प्रभारी डॉ. महावीर डांगी ने बताया कि 23 जनवरी को भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, मोर्चा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल दोपहर 12.15 बजे होटल दाता इन में संबोधित करेंगे।