Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP setback in jind : Dharmpal prajapat joins JJP-भाजपा को जींद में झटका, पूर्व मंत्री पुत्र धर्मपाल जजपा में शामिल - Sabguru News
होम Haryana भाजपा को जींद में झटका, पूर्व मंत्री पुत्र धर्मपाल जजपा में शामिल

भाजपा को जींद में झटका, पूर्व मंत्री पुत्र धर्मपाल जजपा में शामिल

0
भाजपा को जींद में झटका, पूर्व मंत्री पुत्र धर्मपाल जजपा में शामिल

जींद। हरियाणा के जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव से ऐन पूर्व भारतीय जनता पार्टी को एक झटका लगा जब पूर्व मंत्री स्व. परमानंद प्रजापत के बेटे धर्मपाल आज जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए।

जींद हलके के गांव अहीरका वासी धर्मपाल ने अर्बन स्टेट स्थित पार्टी कार्यालय में हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में जजपा में शामिल होने की घोषणा की। धर्मपाल हिसार के चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बतौर कार्यकारी अभियंता कार्यरत थे और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे कल ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। धर्मपाल का परिवार भाजपा के साथ माना जाता था।

पूर्व कैबिनेट मंत्री परमानंद प्रजापत ने 1987 के चुनाव में जींद विधानसभा क्षेत्र से मांगेराम गुप्ता को पराजित किया था और स्व. देवीलाल सरकार में शिक्षा, खाद्य आपूर्ति, वन्य एवं वन्य जीव रक्षा सहित कई मंत्रालय संभाले।

अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले पूर्व मंत्री किरपा राम पूनिया व पिछड़ा वर्ग के संबंध रखने वाले परमानंद प्रजापत स्व. देवीलाल जी के राईट-लेफ्ट हैंड माने जाते थे। वे पहले प्रदेश के बैकवर्ड नेता थे जिन्हें प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद चौ. देवीलाल ने दिया था।

पूर्व मंत्री किरपा राम पूनिया पहले ही जजपा में शामिल हो चुके हैं। धर्मपाल के साथ कुछ पूर्व सरपंचों समेत कईयों ने भाजपा व कांग्रेस छोड़ जजपा का दामन थामा।