Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत नगर निकाय प्रकोष्ठ की गोष्ठी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत नगर निकाय प्रकोष्ठ की गोष्ठी

अजमेर : सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत नगर निकाय प्रकोष्ठ की गोष्ठी

0
अजमेर : सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत नगर निकाय प्रकोष्ठ की गोष्ठी

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के नगर निकाय प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक एवं संगोष्ठी बुधवार को इण्डोर स्टेडियम में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में अजमेर के पूर्व महापौर एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र गहलोत का भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने दुपट्टा पहनाकर शहर जिला अजमेर की ओर से अभिनंदन किया।

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि यह संगोष्ठी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष मे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व भाजपा के विचार को नगर निकाय की महत्वपूर्ण कड़ी पार्षदों के जरिए आम जन तक पहुंचाने के संदर्भ में रखी गई है।

उन्होंने कहा कि अंत्योदय के माध्यम से जिस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार कार्य कर रही है उसी प्रकार सभी निकाय व भाजपा पार्षद अंत्योदय के भाव के साथ अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य करें।

गहलोत ने बताया कि सभी निकाय क्षेत्रों में भाजपा के निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक व सह संयोजक बनाए जाएंगे साथ ही निकाय क्षेत्रों के मंडल स्तर तक टीम बनाकर सभी निकायों को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

मुख्य वक्ता भाजपा पूर्व शहर अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि 2014 के बाद गठबंधन की राजनीति की अस्थिरता समाप्त हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का परचम संपूर्ण राष्ट्र में फहरा है। नगर निकाय प्रकोष्ठ के गठन से तय होता है कि भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ चुनाव के लिए कार्य करती है अपितु वर्ष पर्यंत जनकल्याण हेतु समर्पण के साथ कार्य करती है।

आज सबका साथ सबका विकास के उद्घोष के साथ 370,35a का हटना राम मंदिर का बनना, तीन तलाक, नई शिक्षा नीति सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों के माध्यम से आमजन का भाजपा के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ा है।

अनुशासन आधारित भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है तो इसका महत्वपूर्ण कारण है कि भाजपा में जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद नहीं होकर राष्ट्रवाद मूल मंत्र रहा है।

भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा ने कहा कि अजमेर नगर निगम में लगातार भाजपा का बोर्ड बनना इस बात का गवाह है कि पार्टी के विचार से अजमेर का आमजन संतुष्ट है। वह भाजपा पर विश्वास रखता है। उ

संगोष्ठी में महापौर बृज लता हाडा, उपमहापौर नीरज जैन, महामंत्री रमेश सोनी सहित भाजपा के सभी पूर्व व वर्तमान पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद दलजीत सिंह ने किया।