Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP shocks TDP decision to separate from NDA || तेदेपा राजग अलग
होम Breaking बीजेपी को झटका तेदेपा ने लिया राजग से अलग होने का फैसला

बीजेपी को झटका तेदेपा ने लिया राजग से अलग होने का फैसला

0
बीजेपी को झटका तेदेपा ने लिया राजग से अलग होने का फैसला
BJP shocks TDP decision to separate from NDA
BJP shocks TDP decision to separate from NDA
BJP shocks TDP decision to separate from NDA

SABGURU NEWS | नयी दिल्ली तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने का आज निर्णय लिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पोलित ब्यूरो के सदस्यों तथा सांसदों से चर्चा करने के बाद राजग से अलग होने का फैसला किया है।

आंध्र प्रदेश को ‘विशेष राज्य‘ का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर राजग सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का भी निर्णय लिया गया है।

पार्टी की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि तेदेपा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राजग के अन्य घटकों को अपने निर्णय और उसके कारणों की जानकारी देने के लिए पत्र लिखेगी।

आंध्र प्रदेश के मंत्री केएस जवाहर ने कहा कि भाजपा नीत राजग से अलग होने का फैसला लिया गया है और हम राजग सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहे हैं।

इससे पहले आठ मार्च को तेदेपा के दो मंत्रियों पी. अशोक गजपति राजू तथा वाई. एस. चौधरी ने राजग सरकार से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि इसके बावजूद पार्टी ने कहा था कि वह केंद्र को अपना समर्थन जारी रखेगी। तेदेपा के लोकसभा में 16 सदस्य हैं।