Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस सरकार को गिराने का षडयंत्र रचना बंद करे भाजपा : डोटासरा - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस सरकार को गिराने का षडयंत्र रचना बंद करे भाजपा : डोटासरा

कांग्रेस सरकार को गिराने का षडयंत्र रचना बंद करे भाजपा : डोटासरा

0
कांग्रेस सरकार को गिराने का षडयंत्र रचना बंद करे भाजपा : डोटासरा

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी वैश्विक महामारी कोरोना संकट में भी सराहनीय कार्य कर रही कांग्रेस सरकार को गिराने का षडयंत्र रचना बंद करे।

डोटासरा ने आज अपने बयान में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और उसके नेता लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी हुई गैर-भाजपा की सरकारों को गिराने का षड़यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में सराहनीय कार्य करने वाली राजस्थान कांग्रेस सरकार को गिराने का षड़यंत्र रचना बंद करे।

उन्होंने कहा कि वे गोवा, मणिपुर, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में गैर भाजपा सरकारों को गिराने में कामयाब हो गए और अब राजस्थान में चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने का षडयंत्र रच रहे हैं जबकि राज्य की जनता ने खून पसीना एक करके सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना के संकट में भी अच्छा काम किया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसकी सराहना की थी। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा नेताओं से पूछना चाहता हूं कि राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व में बनी इस सरकार को वह गिराने का षडयंत्र क्यों रच रहे हैंं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के साथ जो वादे करके केन्द्र की सत्ता में काबिज हुई थी, उसे उस पर काम करना चाहिए और राजस्थान में कांग्रेस सरकार को अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने फिर दोहराया कि लोकतंत्र जीतेगा और भाजपा का षडयंत्र हारेगा।