Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पायलट की मौजूदगी से आखिर परेशान क्यों हो रहा है भाजपा नेतृत्व!
होम Latest news पायलट की मौजूदगी से आखिर परेशान क्यों हो रहा है भाजपा नेतृत्व!

पायलट की मौजूदगी से आखिर परेशान क्यों हो रहा है भाजपा नेतृत्व!

0
पायलट की मौजूदगी से आखिर परेशान क्यों हो रहा है भाजपा नेतृत्व!
sirohi. kheteshwer seva sansthan pratibha samman samaroh
siorohi, kheteshwer sewa sansthan, sachin pilot
sirohi. kheteshwer seva sansthan pratibha samman samaroh

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिले का राजपुरोहित समाज भाजपा का परम्परागत वोट बैंक माना जाता है, लेकिन 3 मई को कालन्द्री में आयोजित राजपुरोहित समाज के प्रतिभावन छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के मुख्य अतिथि बनकर आने से जिले के राजनीतिक हलकों में हडकम्प मच गया है।

वैसे इस आयोजन में कांग्रेस नेतृत्व को आने को लेकर ज्यादा इशू बनाने को लेकर जरूरत इसलिए भी नहीं है कि आयोजन खेतेश्वर सेवा संस्थान एक सामाजिक संस्थान है जिसका काम वेलफेयर से जुडे काम करना है, लेकिन इसे लेकर भाजपा के नेताओं के सोशल मीडिया में आ रहे बयान उनकी चिंता को व्यक्त कर रही है।
ब्रह्मधाम कालन्द्री में होने वाले इस आयोजन में पायलट की मौजूदगी को स्थानीय कांग्रेस के नेता संयम लोढा की एक बडी राजनीतिक जीत मानी जा रही है। इसी के साथ पुरोहित समाज में भाजपा समर्थित लोग दबी जुबान में इसका विरोध तो कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह भाजपा पर पुरोहित समाज की बेकद्री करने का आरोप लगता रहा है उससे खुलकर भाजपा के समर्थन में नहीं आकर इस बार चुनाव पूर्व अपनी अहमियत बताने का मानस भी बना रखा है।
-इससे पहले भी हुआ है आयोजन
ऐसा नहीं है कि सिरोही के पुरोहित समाज द्वारा भाजपा को संदेश देने का यह पहला प्रयास हो। इससे पहले भी एक आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आमंत्रित करके यह संदेश देने की कोशिश की गई थी कि पुरोहित समाज को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड सकता है। जिले में पुरोहित समाज के मतदाताओं की खासी संख्या है। इनमें से कई लोग यहां भाजपा का टिकिट लेने की दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन भाजपा ने लम्बे अर्से से सिरोही में पुरोहित समाज को टिकिट नहीं दिया।
-कल होगा सम्मान समारोह
कालन्द्री। श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान के द्वारा प्रतिभावान विद्याथीॅ व राजपुरोहित समाज रत्न सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को को ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर में होगा।संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मणराज व सचिव विक्रम फोदर ने बताया कि आगामी सम्मान समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्य अतिथि रहेंगे।
समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी रमेश राजपुरोहित तवाव करेंगे। समारोह में बत्तौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित, संयुक्त आयकर आयुक्त भीख सिंह राजपुरोहित एवं सम्माननीय अतिथि के रूप में नव परगना श्री ब्रह्मधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद राजपुरोहित व वीसाराम दांतराई की उपस्थिति रहेगी।

समारोह में सम्पूर्ण सिरोही जिले सहित नव परगना राजपुरोहित समाज के विद्यार्थी व समाज बन्धुओ को आमंन्त्रित किया जा रहा हैं। कोषाध्यक्ष आचार्य भरतराज रायगुर ने बताया कि समारोह के निमित्त प्रचार प्रसार ,पत्रिका वितरण ,अंक तालिका संग्रह एवं समारोह को प्रभावी रूप देने हेतु संस्थान के पदाधिकारी दिनरात व्यवस्था मे लगे हुये है। समारोह के निमित्त विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की साथ ही समारोह को लेकर जोरदार उत्साह देखा जा रहा हैं।

जगह जगह मुख्य चैराहो पर हार्डिंग लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक गांव मे दल बनाकर आमंत्रण पत्रिका भेजी जा रही है।इस कार्य हेतु प्रवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भरत फोदर व मीडिया प्रभारी फूलाराम राजगुरु के नेतृत्व में कार्य योजना बनाई गई है।
इधर, कांग्रेस ने भी गुरुवार को होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया, जिसमें पायलट के आगमन को लेकर रूपरेखा बनाई गई।