Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वंदेमारत विवाद पर राहुल गांधी की भाजपा ने कड़ी आलोचना
होम Karnataka Bengaluru वंदेमारत विवाद पर राहुल गांधी की भाजपा ने कड़ी आलोचना

वंदेमारत विवाद पर राहुल गांधी की भाजपा ने कड़ी आलोचना

0
वंदेमारत विवाद पर राहुल गांधी की भाजपा ने कड़ी आलोचना
BJP slams 'Shahzada' Rahul Gandhi for cutting short Vande Mataram
BJP slams 'Shahzada' Rahul Gandhi for cutting short Vande Mataram
BJP slams ‘Shahzada’ Rahul Gandhi for cutting short Vande Mataram

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का कथित रूप से अपमान करने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधरन राव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान वंदे मातरम के प्रति राहुल गांधी के रवैये को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कल की बंतवाल की घटना से यह साबित हो गया कि कांग्रेस और उसके नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम को कांग्रेस की विरासत कहने का अधिकार खो दिया है और वे स्वतंत्रता सेनानियों की कुरबानी भी भूल गए हैं।

गांधी ने न केवल राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है बल्कि उन्होंने पूरे देश का अपमान किया है। उन्हें राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। यह किसी पार्टी की विचारधारा अथवा राजनीतिक मसला नहीं,बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है।

क्या था मामला

रिर्पोटों के अनुसार कल बंतवाल में गांधी की एक सार्वजनिक सभा के दौरान आयोजकों ने स्कूली छात्रों से राष्ट्रीय गीत पेश करने का कार्यक्रम रखा था लेकिन जब गांधी सभा स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी घड़ी कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल को कथित रूप से दिखाई जिसके बाद वेणुगोपाल ने आयोजकों से कहा कि राष्ट्रीय गीत को छोटा करके गाया जाए क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष का बहुत व्यस्त कार्यक्रम है। राष्ट्रीय गीत के अपमान के मामले ने तूल पकड़ लिया और राजनीतिक हलकों में इसकी कड़ी आलोचना हो रही है।