Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सतीश पूनीया का अजमेर में जोरदार स्वागत, बिछाए पलक पांवडे - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सतीश पूनीया का अजमेर में जोरदार स्वागत, बिछाए पलक पांवडे

सतीश पूनीया का अजमेर में जोरदार स्वागत, बिछाए पलक पांवडे

0
सतीश पूनीया का अजमेर में जोरदार स्वागत, बिछाए पलक पांवडे

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीया का गुरुवार को अजमेर आगमन पर पार्टी की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहर में प्रवेश के साथ ही उन पर फूल मालाओं की बरसात हो गई। साफा पहनाने वालों की होड लगी रही।

एक दिवसीय अजमेर यात्रा के दौरान पूनीया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए दावा किया कि आगामी नवंबर माह में प्रदेश में बीजेपी नए व अनुभवी चेहरे मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब तक जो भी जिम्मेदारी दी उस पर खरा उतरा हूं तथा निकाय चुनाव में भी सफलता मिलेगी। हमारे पास लाखों कार्यकर्ताओं की फौज है। हम निकाय चुनावों में फिर वापसी करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गाहे बगाहे की जाने वाली टिप्पणी को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गहलोत को इतिहास की जानकारी नहीं है। वे बीजेपी और आरएसएस की पृष्ठभूमि जाने बिना बोल रहे हैं, जो उनकी संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। महात्मा गांधी का नाम लेकर गुमराह कर रहे हैं कि उन्होंने कभी संघ को मान्यता नहीं दी, जबकि वर्धा में 1934 में हुए संघ के शिविर में गांधीजी ने जाकर स्वयंसेवकों से चर्चा की थी।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने कश्मीर के राजा हरिसिंह से वार्ता के लिए सरसंघचालक गुरुजी को भेजा था। यदि गहलोत इस बारे में इतिहास पढ लेते तो उनको हंसी का पात्र नहीं बनना पडता। प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर भी पूनीया ने गहलोत पर हमला बोला।

निर्धारित समय के काफी देरी से पहुंचे पूनीया ने शाम को स्वामी काम्पलेक्स में पार्टी कार्यकर्ताओं की संभाग स्तरीय बैठक ली। इसके बाद वे पुष्कर पहुंचकर ब्रहमा मंदिर में दर्शन किए।

अजमेर शहर में प्रवेश करने के साथ ही पूनीया का स्वागत करने वालों में होड सी मच गई। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नीरज जैन, शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेडा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दीनदयाल पार्क में स्वागत किया। विधायक अनिता भदेल, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत समेत आला नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

घूघरा घाटी पर युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक भाटी तथा आईटी अध्यक्ष हेमन्त सुनारीवाल के नेतृत्व में, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाहर बजरंग मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा, कोर्ट के बाहर विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज डीडवानिया, अंबेडकर सर्किल पर झलकारी बाई मंडल के अध्यक्ष मुकेश मीणा व एससी मोर्चा अध्यक्ष रमेश मेघवाल ने स्वागत किया।

ज्योतिबा फुले सर्किल पर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत यादव के नेतृत्व में पूनीया पर पुष्प वर्षा की गई। पूनीया ने ज्योतिब फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनीष मारोठिया, त्रिलोकचंद, सोहन शर्मा, प्रदीप कछावा, प्रताप सांखला समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

बजरंगढ चौराहे पर राजकुमार लालवानी, आर्यमंडल अध्यक्ष मुकेश खींची, पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के सफीक खान समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।