Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP state president madan lal saini statement on govt employee strike-बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सैनी बोले, एक-दो दिन में खत्म हो जाएगी हड़ताल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सैनी बोले, एक-दो दिन में खत्म हो जाएगी हड़ताल

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सैनी बोले, एक-दो दिन में खत्म हो जाएगी हड़ताल

0
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सैनी बोले, एक-दो दिन में खत्म हो जाएगी हड़ताल

अजमेर। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि एक-दो दिन में हड़ताल पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री जयपुर में बैठक करेंगी। इसमें बैठक हड़ताल पर चर्चा करेंगी। सैनी ने यहां कर्मचारियों के शिष्टमंडल से वार्ता में आश्वासन दिया।

राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामसं) के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह धाकड़, राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सक्सेना व राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों सहित अन्य संवर्गों की मांगों पर सैनी से वार्ता की। सैनी ने संगठन को आश्वस्त किया कि वे एक-दो दिन में ही मुख्यमंत्री से बात कर वाजिब मांगो को अवश्य पूरा कराएंगे।

रणधीर सिंह कच्छावा प्रदेश महामंत्री एवं मनोज वर्मा, अजमेर ज़िला मंत्री ने बताया कि परिषद की कोर कमेटी ने निर्णय किया कि सरकार से सकारात्मक आदेश व मांगे पूरी नहीं होने तक परिषद से जुड़े राज्य के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी सोमवार से कार्य का बहिष्कार करेंगे।

इस दौरान वर्धमान जैन ब्यावर ज़िला अध्यक्ष, उमेश मुंदडा केकडी तहसील अध्यक्ष, उमेश पाराशर पुष्कर तहसील अध्यक्ष सहित समस्त जिला कार्यकारिणी मौजूद थी।