
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आज यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
गहलोत के आवास पर पूनिया ने उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके गहलोत ने भी पूनियां को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
इसके बाद पूनियां ने मीडिया से कहा कि राजनीतिक सौहार्द की हमारी परंपरा रही है और वैचारिक मतभेद का असर व्यक्तिगत संबंधों पर नहीं होता, आज मैं दिवाली की रामा श्यामा के लिए यहां आया था, गहलोत प्रदेश के मुखिया है, उनका का लंबा राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि गहलोत व्यक्तिगत अच्छे आदमी है।