Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने जन्मदिवस एवं नवरात्र पर्व पर लिए नौ संकल्प - Sabguru News
होम Headlines भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने जन्मदिवस एवं नवरात्र पर्व पर लिए नौ संकल्प

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने जन्मदिवस एवं नवरात्र पर्व पर लिए नौ संकल्प

0
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने जन्मदिवस एवं नवरात्र पर्व पर लिए नौ संकल्प

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने अपने जन्मदिवस एवं नवरात्र पर्व पर शनिवार को नौ संकल्प लिए। डाॅ. पूनियां ने जो नौ संकल्प लिए हैं वे निम्न प्रकार है:

(1) हमारी बेटियों को आत्मरक्षा, शारीरिक रूप से मजबूत एवं सक्षम बनाने के लिए जूडो, बाॅक्सिंग, ताइक्वांडो जैसे निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करवाऊंगा।
(2) किसी भी कानूनी मामले में परेशान महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु मुफ्त कानूनी सलाह के कैंप लगाऊंगा।
(3) महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य हेतु मुफ्त मेडिकल कैंप लगाऊंगा।
(4) छात्राओं के लिए मुफ्त करियर काउंसलिंग एवं आनलाइन सेमिनार करवाऊंगा।
(5) महिलाओं द्वारा संचालित लघु एवं कुटीर उद्योग की वस्तुओं को आनलाइन विक्रय की व्यवस्था कराऊंगा व इससे सम्बन्धित इनकी ट्रेनिंग भी करवाऊंगा।
(6) छोटी आयु वर्ग की छात्राओं के लिए मुफ्त आनलाइन शिक्षा उपलब्ध करवाऊंगा। (7) किसी भी प्रकार के अपराध से पीड़ित महिला द्वारा सम्पर्क किए जाने पर, (फोन, पत्र, सोशल मीडिया अथवा वेबसाइट माध्यम से) हमारी टीम द्वारा उसका फाॅलोअप व समाधान किया जाएगा।
(8) विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं समाज में महिला सुरक्षा तथा इसकी जागृति हेतु कार्य करूंगा।
(9) उपरोक्त कार्यों के लिए सदैव अन्य लोगों को प्रेरित करूंगा तथा नारी रक्षा का संकल्प दिलवाऊंगा।

इस दौरान माननीय प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष माधवराम चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बागड़ी, महेन्द्र यादव, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीरज जैन एवं आईटी विभाग के सह-संयोजक रेशी शर्मा उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने सतीश पूनियां को जन्मदिन पर दी बधाई