Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjp state president, bjp chief, satish poonia, nathdwara temple, rajsamand news, rajasthan news, bjp news
होम Headlines सतीश पूनियां ने श्रीनाथजी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

सतीश पूनियां ने श्रीनाथजी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

0
सतीश पूनियां ने श्रीनाथजी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने आज सुबह नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की।

पूनियां ने इसके बाद कार्यकर्ताओं के आग्रह पर श्रीनाथजी मन्दिर के बाहर चाय की थड़ी पर चाय पर चर्चा की। इस दौरान डाॅ. पूनियां ने कार्यकर्ताओं को चाय पिलाई और संवाद किया। राजसमंद से सहाड़ा जाते समय सड़क किनारे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर संवाद किया। इस तरह उन्होंने सुबह की चाय से लेकर दोपहर के भोजन तक कार्यकर्ताओं के साथ बराबर संवाद करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित किया।

नाथद्वारा से राजसमंद जाते समय राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डाॅ. पूनियां का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। पूनियां ने कहा कि भाजपा के समर्थन में जनता का सैलाब नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगा, राजसमंद की जनता ने विकास के लिए भाजपा का बोर्ड बनाने का निश्चय कर लिया है और आगामी विधानसभा उपचुनाव और चुनाव में भी मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी।

डाॅ. पूनियां ने भाजपा कार्यालय राजसमंद में सांसद दीया कुमारी, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित एवं अन्य वरिष्ठ जिला पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक और आगामी चुनाव को लेकर बैठक में संवाद किया।