Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा को महाराष्ट्र में सरकार बनाने का मौका मिलने की उम्मीद : देवेंद्र फडनवीस - Sabguru News
होम Breaking भाजपा को महाराष्ट्र में सरकार बनाने का मौका मिलने की उम्मीद : देवेंद्र फडनवीस

भाजपा को महाराष्ट्र में सरकार बनाने का मौका मिलने की उम्मीद : देवेंद्र फडनवीस

0
भाजपा को महाराष्ट्र में सरकार बनाने का मौका मिलने की उम्मीद : देवेंद्र फडनवीस

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र में उतार-चढ़ाव होता रहता है लेकिन हमें उम्मीद है कि पार्टी को राज्य में सरकार बनाने के लिए एक और मौका मिलेगा।

मजदूर नेता दिवंगत अन्नासाहेब पाटिल की 88वीं जयंती के अवसर पर यहां मथाड़ी कामगार (हेड लोडर) रैली को संबोधित करते हुए फडनवीस ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान हमने ‘हेड लोडर’ की समस्या को हल करने की योजना बनाई थी, लेकिन वर्तमान महा विकास आघाडी सरकार भी ऐसा करने में सक्षम है। यदि वर्तमान सरकार आपकी समस्या दूर नहीं कर पाए तो चिंता मत करो, हम सत्ता में दाेबारा आएंगे और मजदूरों की सभी समस्याओं को दूर करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें फिर से सत्ता में आने का मौका मिलेगा। उतार-चढ़ाव लोकतंत्र का हिस्सा हैं। फडवीस ने कहा कि अगर उनकी सरकार को और समय मिलता तो मथाड़ी कार्यकर्ताओं के मुद्दों का समाधान हो सकता था। महाराष्ट्र में अक्टूबर 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार सत्ता में आई।

इस सरकार के पास मथाड़ी कामगारों की समस्या को सुलझाने का मौका है और हमें पूरी उम्मीद है कि समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि लेकिन यह कोई मुद्दा नहीं है। सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठकर मथाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए काम करने की कोशिश करनी चाहिए।

इस समारोह में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और कई अन्य मथाड़ी नेताओं के साथ नवी मुंबई के भाजपा नेता मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आयकर अधिनियम की धारा 194C के तहत दी गई छूट से संबंधित मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया, जिसे नए आईटी पोर्टल में संबोधित नहीं किया गया है।