Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP will get at least 50 seats in Rajasthan : Ashok Gehlot during udaipur visitराजस्थान में भाजपा 50 सीटों पर सिमटेगी : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Breaking राजस्थान में भाजपा 50 सीटों पर सिमटेगी : अशोक गहलोत

राजस्थान में भाजपा 50 सीटों पर सिमटेगी : अशोक गहलोत

0
राजस्थान में भाजपा 50 सीटों पर सिमटेगी : अशोक गहलोत

उदयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी तथा भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर सिमट जाएगी।

गहलोत ने आज यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात में 150 और राजस्थान में 180 सीटें जीतने की बात पहले कही थी लेकिन यहां पर भाजपा को पचास से भी कम सीटे मिलने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में किसी भी तरह का असंतोष नहीं है तथा सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी का काम कर रहे हैं।

एक प्रश्न के जवाब में गहलोत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सीपी जोशी के विवादित बयान पर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी की मूल भावना को प्रकट कर दिया हैं। उन्होंने डा. जोशी को नसीहत देते हुए साफ किया कि इस तरह के बयान को देने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव के दौरान मणिशंकर अय्यर के बयान को भी भाजपा ने तोड मरोड पेश किया था। डा. जोशी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गहलोत ने कहा कि मणिशंकर अय्यर का मामला अलग था और डा. सीपी जोशी का मामला अलग हैं।

इससे पूर्व गहलोत ने आज यहां उदयपुर शहर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डा.गिरिजा व्यास एवं उदयपुर ग्रामीण से विवेक कटारा के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ अंडर करंट जैसा माहौल है अब हम इसका कितना उपयोग करते यह हमारे पर निर्भर हैं।

उन्होंने भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र एवं राज्य सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि जिन वादों और मुद्दों के साथ यह सरकार सत्ता में आई थी। जनता ने भाजपा को राज्य में ऐतिहासिक बहुमत से विजय बनाया लेकिन सत्ता में आने के बाद वे सभी मुद्दें और वायदे गौण हो गए। इस अवसर पर गहलोत ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के जनकल्याणकारी कार्यो का उल्लेख भी किया।