Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा नागरिकता कानून लागू करने को लेकर करेगी प्रदर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur भाजपा नागरिकता कानून लागू करने को लेकर करेगी प्रदर्शन

भाजपा नागरिकता कानून लागू करने को लेकर करेगी प्रदर्शन

0
भाजपा नागरिकता कानून लागू करने को लेकर करेगी प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी राज्य में नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लागू करने की मांग को लेकर बीस दिसम्बर को राजधानी जयपुर में प्रदर्शन करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरा होने के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के अवसर पर पत्रकारों को कहा कि भाजपा बीस दिसम्बर को पूर्वाह्न ग्यारह बजे विस्थापितों के साथ शहीद स्मारक से प्रदर्शन शुरु कर सिविल लाइंस फाटक पहुंचेंगे। इसके बाद मांगों का ज्ञापन राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंपा जाएगा।

पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार को यह कानून लागू करना चाहिए ताकि हजारों विस्थापितों को फायदा पहुंच सके। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री ने विस्थापितों के लिए यह मांग की थी और यह बात हाल में संसद में भी उठी। लेकिन आज राज्य की कांग्रेस सरकार ही विस्थापितों के सपनों को चकनाचूर कर रही है। राज्य सरकार को चाहिए कि इस पर कार्रवाई करे ताकि इनकों सहूलियत मिल सके।