Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP will sweep back to power in 2019 on Modi govt's achievements : Amit Shah-‘सरकार की सुगंध और नेतृत्व के करिश्मे’ के बलबूते पर जीतेंगे 2019 में : अमित शाह - Sabguru News
होम Breaking ‘सरकार की सुगंध और नेतृत्व के करिश्मे’ के बलबूते पर जीतेंगे 2019 में : अमित शाह

‘सरकार की सुगंध और नेतृत्व के करिश्मे’ के बलबूते पर जीतेंगे 2019 में : अमित शाह

0
‘सरकार की सुगंध और नेतृत्व के करिश्मे’ के बलबूते पर जीतेंगे 2019 में : अमित शाह
BJP will sweep back to power in 2019 on Modi govt's achievements : Amit Shah
BJP will sweep back to power in 2019 on Modi govt's achievements : Amit Shah
BJP will sweep back to power in 2019 on Modi govt’s achievements : Amit Shah

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अगले लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि वह ‘सरकार की सुगंध और नेतृत्व के करिश्मे’ के बलबूते पर विजय हासिल करेगी।

भाजपा ने विपक्षी दलों का महागठबंधन ‘ढकोसला, भ्रांति और झूठ’का पुलिंदा और कांग्रेस को ‘ब्रेकिंग इंडिया’ करार दिया और कहा कि पार्टी अपनी सरकारों के कामकाज और विकास योजनाओं की बदौलत ये चुनाव जीतेगी। भाजपा 2019 का चुनाव संगठन के आधार लड़ेगी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा कि विपक्ष का गठबंधन ढकोसला, भ्रांति और झूठ पर आधारित है जिसे जनता पूरी तरह से नकार देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा महागठबंधन में शामिल पार्टियों के खिलाफ पहले भी चुनाव पहले भी लड़ चुकी है और उसमें जीत हासिल की है। इससे भाजपा आगे भी जीतेगी। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी कार्यकर्ता झूठे विषयों पर आधारित इस गठबंधन का पोल खोलें।

शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हम मेकिंग इंडिया में लगे हुए हैं और कांग्रेस ‘ब्रेकिंग इंडिया’ में लिप्त है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमाेहन सिंह द्वारा मोदी सरकार के कामकाज की आलोचना किए जाने पर उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह सिर्फ अपनी पार्टी का अनुसरण करते हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाताओं को शाह के भाषण का विवरण देते हुए कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आर्थिक मुद्दों पर तथ्यों एवं आंकड़ों के आधार पर चुनौती देनी चाहिए।

शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती कार्यक्रम शुरू होगा और सरदार पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जबकि 18 सितंबर को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की बरसी शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई। उन्होंने कहा कि 17-25 सितंबर सेवा दिवस मनाया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूचियाें के सत्यापन पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया और कहा कि भाजपा संगठन की ताकत के आधार पर चुनाव लड़ेगी और 2019 में अच्छे बहुमत से विजयी होगी।

2019 में अमित शाह ही करेंगे भाजपा की अगुवाई

बीजेपी नेतृत्व ने 2019 के लोकसभा चुनाव तक सांगठनिक चुनाव टालने का शनिवार को फैसला किया, पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव अमित शाह के नेतृत्व में ही लड़ेगी।

सूत्राें के अनुसार लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों -मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही होंगे।

यह फैसला भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया क्योंकि सांगठनिक चुनावों में पार्टी अध्यक्ष का भी चुनाव होता है। भाजपा अध्यक्ष के रूप में शाह का कार्यकाल अगले वर्ष जनवरी में समाप्त हो रहा है।