Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP will win all 6 seats in Ajmer rural area : BP Saraswatअजमेर देहात क्षेत्र की सभी 6 सीटों पर जीतेगी बीजेपी : सारस्वत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर देहात क्षेत्र की सभी 6 सीटों पर जीतेगी बीजेपी : सारस्वत

अजमेर देहात क्षेत्र की सभी 6 सीटों पर जीतेगी बीजेपी : सारस्वत

0
अजमेर देहात क्षेत्र की सभी 6 सीटों पर जीतेगी बीजेपी : सारस्वत

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के अजमेर देहात जिलाध्यक्ष प्रो बीपी सारस्वत ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि बीकानेर में कांग्रेस के प्रत्याशी बीडी कल्ला ने जिस तरह भारत माता की जय बोलने से कार्यकर्ताआें को रोका उससे कांग्रेस की नीयत देश जान चुका है।

गुरुवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय के उदघाटन अवसर के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही भारत माता की जय बोलने से परहेज करती रही है, मेरा मानना है कि कांग्रेस इस देशभक्ति पूर्ण नारे से परहेज कर सिर्फ भारत के टुकड़े हो इंशाल्लाह इंशाल्लाह, भारत बर्बाद हो जब तक हम संघर्ष करेंगे, एक अफजल क्या मारा हर घर से अफजल निकलेगा जैसे नारे लगाने वालों की पोषक है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में जब देश विरोधी नारे लगे थे तब भी उनके समर्थन में राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल तथा कम्युनिस्ट नेता पहुंचे थे। इससे साबित होता है कि ये लोग भारत माता के साथ नहीं, देश के साथ नहीं है। कांग्रेस तो मात्र एक परिवार के साथ है।

बीडी कल्ला ने भारत माता की जय को रुकवाकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, अहमद पटेल जिंदाबाद के नारे लगवाकर साबित कर दिया हमको भारत माता से प्रेम नहीं सिर्फ पार्टी से प्रेम है, हमको सिर्फ सोनिया गांधी से प्रेम है, गांधी परिवार से प्रेम है।

कांग्रेस का छिपा चेहरा अब जनता के सामने बेनकाब हो गया है। देश की जनता जान चुकी है कि ये देश से प्रेम नहीं करते, ये तो सत्ता से प्रेम करते हैं। देश के टुकड़े करने में विश्वास करते हैं, उन लोगों का समर्थन करते हैं जो देश तोडने की बात करते है। बीडी कल्ला ने जो किया वह निंदनीय है। इसकी जितनी आलोचना की जाएग वह कम है। इस चुनाव में जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी।

सारस्वत ने दावा किया कि अजमेर देहात की सभी 6 सीटों पर भाजपा का परचम फिर से फहरेगा। अजमेर जिले में जिस प्रकार से जोरदार समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है उससे पूरा भरोसा है कि हम अजमेर जिले के देहात क्षेत्र में आने वाली सभी 6 सीटें फिर से जीतेंगे, इतना ही बल्कि राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार बनेगी।

इस बार का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि यह दो विचारधारा की जंग है। एक ओर कांग्रेस के लोग अपने कार्यकर्ताओं को भारत माता की जय बोलने से रोक रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय बोल रहा है, जो कि भाजपा का अंतिम लक्ष्य है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बीजेपी की रीढ बताते हुए कहा कि भारत फिर से विश्व गुरु बने, इस लक्ष्य की प्राप्ति में हमारी अधिकाधिक भूमिका हो यह हमारी सोच है। मोदी के बढते प्रभाव को रोकने के लिए विपक्षी महागठबंधन की कोशिशों में जुटे हैं, इस महागठबंधन के पीछे जो बहुत नापाक नीयत है। कांग्रेस समेत विपक्षी चाहते हैं कि कैसे भी मोदी को रोका जाए ताकि ये देश फिर गर्त में चला जाए।

भारतीय जनता पार्टी, इसके कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता मिलकर देश के विपरीत सोचने वालों के मंसूबों पर पानी फेर देगी। हम 2018 में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री तथा 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में एक बार फिर प्रतिष्ठित करेंगे। इस देश की गरिमा पर आंच नहीं आने देंगे, देश की अखंडता और स्वाभिमान बनाए रखने के लिए मजबूती से डेटे हुए हैं और डटे रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारत माता की जय और कमल का निशान ही हमारा उम्मीदवार के नारे के साथ जन जन से संपर्क में जुटे हैं। केन्द्र में मोदी सरकार और प्रदेश में वसुंधरा सरकार ने समाज के हर वर्ग के हितार्थ योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। समाज के पिछड़े और गरीब लोगों को संबंल मिला। भाजपा ने सत्ता को साधन नहीं साध्य के रूप में माना है, हम जनता की सेवा करने के लिए सत्ता में हैं, बीजेपी को मिल रहा अपार जनसमर्थन स बात का प्रमाण है।

भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

अजमेर जिले के देहात क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों पर चुनाव कार्याल्य खुल चुके हैं तथा चुनाच प्रसार परवान चढ चुका है। आज पुष्कर और ​ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। जयपुर रोड पर खोले गए पुष्कर विधानसभा के चुनाव कार्यालय के श्रीगणेश के मौके पर पुष्कर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत, श्रीनगर प्रधान सुनीता रावत सहित समस्त भाजपा के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह ब्यावर विधानसभा का चुनाव कार्यालय की भी विधिवत शुरुआत हुई। इस मौके पर देहात अध्यक्ष प्रोफेसर बीपी सारस्वत, ब्यावर विधानसभा प्रत्याशी शंकर सिंह रावत सहित भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे।