Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP wins 303 seats-भाजपा की 303 सीट पर जीत, विपक्ष के नेता पद को तरसेगी कांग्रेस - Sabguru News
होम Breaking भाजपा की 303 सीट पर जीत, विपक्ष के नेता पद को तरसेगी कांग्रेस

भाजपा की 303 सीट पर जीत, विपक्ष के नेता पद को तरसेगी कांग्रेस

0
भाजपा की 303 सीट पर जीत, विपक्ष के नेता पद को तरसेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। लोकसभा की 542 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है और चुनाव आयोग ने सभी सीटों के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी 303 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ 17वीं लोकसभा में पहुंची है। भाजपा की 303 सीट समेत उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को कुल 352 सीटें मिली हैं।

भाजपा के बाद कांग्रेस 52 सीट जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन लगातार दूसरी बार वह सदन में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने से चूक गई। इससे पहले 2014 के चुनाव में उसे 44 सीटें मिली थीं और सदन में किसी को भी विपक्ष के नेता का दर्जा नहीं दिया गया था। नियमों के अनुसार विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए पार्टी के पास सदन में कम से कम 10 प्रतिशत सदस्य होना जरूरी होता है।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम् को 23, तृणमूल कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस को 22-22, शिवसेना को 18, जनता दल (यूनाइटेड) को 16, बीजू जनता दल को 12 और बहुजन समाज पार्टी को 10 सीटें मिली हैं। अन्य कोई भी दल दहाई अंक के आंकड़े को भी नहीं छू सका।

तेलंगाना राष्ट्र समिति के खाते में नौ सीटें आईं। लोक जन शक्ति पार्टी को छह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी को पांच-पांच, तेलुगू देशम पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और नेशनल काॅन्फ्रेंस को तीन-तीन, शिरोमणि अकाली दल, एआईएमआईएम, अपना दल (सोनेलाल) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को दो-दो तथा आम आदमी पार्टी, आजसु पार्टी, अन्‍नाद्रमुक, एआईयूडीएफ, जनता दल (सेक्युलर), झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, केरल कांग्रेस (एम), मिजो नेशनल फ्रंट, नागालैंड पीपुल्स फ्रंट, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और विदुथलाई चिरूथईगल काच्ची को एक-एक सीट पर जीत मिली है। अन्य चार सीट निर्दलीय के खाते में गई हैं।

मतगणना में विभिन्न दलों की स्थिति

लोकसभा चुनाव की मतगणना में सभी 542 सीटों के परिणाम आ गए हैं। विभिन्न दलों की स्थिति इस प्रकार है:-
राजनीतिक दल ————जीते
भारतीय जनता पार्टी…………….303
कांग्रेस…………………………….52
द्रमुक …………………………….23
तृणमूल कांग्रेस…………………..22
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ………22
शिवसेना………………………….18
जनता दल (यूनाइटेड)………..16
बीजू जनता दल………………….12
बहुजन समाज पार्टी……………..10
तेलंगाना राष्ट्र समिति……………09
लोक जन शक्ति पार्टी…………..06
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी…………..05
समाजवादी पार्टी…………………05
तेलुगू देशम पार्टी………………..03
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी …..03
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग..03
नेशनल काॅन्फ्रेंस………………..03
शिरोमणि अकाली दल…………02
एआईएमआईएम ………………02
अपना दल (सोनेलाल)………02
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ……..02
आम आदमी पार्टी……………..01
आजसु पार्टी…………………….01
अन्‍नाद्रमुक …………………….01
एआईयूडीएफ ………………….01
जनता दल (सेक्युलर)……….01
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा…………01
केरल कांग्रेस (एम)………….01
मिजो नेशनल फ्रंट…………….01
नागालैंड पीपुल्स फ्रंट…………01
नेशनल पीपुल्‍स पार्टी…………01
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी……..01
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी…………………….01
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी………………01
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा…………………..01
विदुथलाई चिरूथईगल काच्ची……………..01
निर्दलीय……………………………………….04