
अजमेर। अजमेर जिले की विश्व विख्यात धार्मिक नगरी पुष्कर में भाजपा संगठन मंत्री सरोज प्रजापत ने शनिवार को ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए।
उनके साथ राजस्थान बाल आयोग की सदस्य जयश्री गर्ग, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गीता चौधरी, महिला मोर्चा की सदस्य वनिता जेमन थीं।
भाजपा आईटी विभाग देहात संयोजक सर्वेश्वर शास्त्री ने सभी पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना करवाई तथा पुष्कर तीर्थ के बारे में जानकारी दी।