Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मंत्री से बोले पूर्व पदाधिकारी, चार साल से धक्का खा रहे थे, अभी भी खा रहे हैं
होम Breaking मंत्री से बोले पूर्व पदाधिकारी, चार साल से धक्का खा रहे थे, अभी भी खा रहे हैं

मंत्री से बोले पूर्व पदाधिकारी, चार साल से धक्का खा रहे थे, अभी भी खा रहे हैं

0
मंत्री से बोले पूर्व पदाधिकारी, चार साल से धक्का खा रहे थे, अभी भी खा रहे हैं
मंत्री से बोले पूर्व पदाधिकारी, चार साल से धक्का खा रहे थे, अभी भी खा रहे हैं
मंत्री से बोले पूर्व पदाधिकारी, चार साल से धक्का खा रहे थे, अभी भी खा रहे हैं
मंत्री से बोले पूर्व पदाधिकारी, चार साल से धक्का खा रहे थे, अभी भी खा रहे हैं

सिरोही। चार साल से अपनी ही सरकार और संगठन की प्रताडना झेल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं की सुध लेने आए प्रभुलाल सैनी को सर्किट हाउस में ही पूर्व पदाधिकारियों का व्यंग्य बाण झेलना पडा। यह सुनकर वह सकपकाए भी, लेकिन फिर उन्होंने पूर्व पदाधिकारियों को पूर्ण सम्मान दिया।

कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी दोपहर करीब बारह बजे सिरोही सर्किट हाउस पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मालाएं आदि पहनने के बाद वह वीआईपी रूम में चले गए। अपने मंत्री के आगमन की खबर सुनकर पूर्व पदाधिकारी भी स्वागत के लिए माला लेकर पहुंचे। उनके कमरे में घुसने लगे तो सिरोही नगर मंडल के एक पदाधिकारी ने उनकी वरिष्टता का ध्यान दिए बिना उन्हें रोक दिया। यह देखकर पूर्व पदाधिकारी भी बाहर ही रूक गए। इतने में जिला प्रभारी बाहर निकले।

पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि मंत्री जी मिलेंगे तो रुकें अन्यथा जाएं, यह बात उन्होंने मंत्री सैनी को बताई तो मंत्री बाहर आए। उन्होंने पूछा कि क्या हुआ। तो पूर्व पदाधिकारी ने व्यंग्य किया कि चार साल से धक्के खा रहे हैं, अभी भी वही हाल है। यह सुनकर मंत्री भी सकपकाए।

इन पदाधिकारियों ने सैनी को कहा कि चुनाव आते हैं तो कार्यकर्ता याद आते हैं। इन लोगों ने कहा कि सरकार के कई प्रतिनिधि कई बार आए उन्हें कई बार समस्याओं के समाधान को कहा, लेकिन कोई कुछ करता ही नहीं तो कहां जाएंगे हम लोग।

वायरल आॅडियो के बाद देवासी बोले, पायल उनकी बेटी

इधर, बरलूट में जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयेाजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया और ओटाराम देवासी भी यहां थे। यहां ओटाराम देवासी ने अपना संबोधन दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी समस्याएं सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने की बजाय पार्टी के मंच पर करनी चाहिए। उन्होंने इसी दौरान वायरल आॅडियो के संबंध में कहा कि पायल उनकी बेटी है।

कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मन की बात सुनने आए हैं

कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने भाजपा के विशेष प्रवास कार्यक्रम के तहत सिरोही-षिवगंज विधानसभा क्षेत्र बरलूट सारेणष्वरजी मंदिर के परिसर में पार्टी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीयों की बैठक लेकर 2018 विधानसभा चुनावों को लेकर उनका फीडबैक लिया।

कृषि मंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेष संगठन ने कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने के लिए आप सब के बीच में भेजा है। भाजपा का कार्यकर्ता संस्कारी है। वो पार्टी के लिए जी जान से काम करता है। कार्याकर्ताओं की मन की बात भाजपा सरकार व संगठन तक पहुॅचाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

पदाधिकारीयों ने भी अपनी अपनी समस्याओं से मंत्री सैनी को अवगत कराया। जिस पर मंत्री ने कहा कि पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को विष्वास दिलाया कि मेरी तरफ से सकारात्मक प्रयास कर समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। भाजपा सरकार ने चार साल के अंदर जो विकास के कार्य किये है वो कांग्रेस के 52 सालों के राज में भी नही हुए।

मंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए 50 हजार का ऋण माफ किया जबकि कांग्रेस ने 52 साल में किसानों के लिए एक रूपये का कर्ज माफ नही किया। भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों व आमजन की सरकार है। सभी वर्गो का ध्यान रखती है।

गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही जिले में विकास के कार्य हुए है वो ऐतिहासिक है कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को बताना चाहिए। सिरोही जिले में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए बत्तीसा नाले के लिए 213 करोड दिये।

जिसका कार्य प्रगति पर है। भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने संगठन के बारे में जानकारी दी। जिले के मंडल, बूथ व षक्ति केन्द्र के बारे में बताया। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि कृशि मंत्री प्रभुलाल सैनी के सिरोही आगमन पर सर्किट हाउस में पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं द्वारा माला व दुपटा पहनाकर गर्मजोषी से स्वागत किया गया।

इस मौके पर जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिला संगठन प्रभारी नरेन्द्र कच्वाहा, सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुंवर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी, प्रदेष संयोजक बुद्धिजीवि प्रकोश्ठ कमलेष दवे, नगर परिशद् सभापति ताराराम माली, नगरपालिका अध्यक्ष कंचन सोलंकी, जिला महामंत्री मदनसिंह देवडा थल, कालुराम जणवा, उपाध्यक्ष सूरजपालसिंह, भवानीसिंह, अषोक पुरोहित, विजय गोठवाल, दिलीपसिंह माडाणी, भाजुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठोर, अल्पसंख्यक मोर्चा मुष्ताक नागौरी, महिला मोर्चा डाॅ रक्षा भंडारी, जिला मंत्री हेमलता पुरोहित, पुश्पा कुंवर, हनुमान प्रजापत, मंडल अध्यक्ष छगन घांची, नैनसिंह, गणपतसिंह देवडा, प्रकाष भाटी, पुखराज प्रजापत, प्रताप परमार, कांतिलाल पुरोहित, अमराराम प्रजापत, षंकर प्रजापत, मोहनलाल माली, जितेन्द्र खत्री, षंकरसिंह, रणछोड कुम्हार, महिपाल चारण, मनीश पुरोहित, रमजान खान, नारायण पुरोहित, गंगाराम, तेजंिसह, गंगासिंह, हार्दिक देवासी, छोटा बापू, प्रदीप पुरोहित, लक्ष्मीनारायण, प्रर्मिला सुथार, मंजु ओर कई पदाधिकारी मौजूद थे।

देखें वीडियो…प्रभुलाल सैनी के समक्ष रोष जताते भाजपाई…