Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ममता सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरे BJP कार्यकर्ता, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल - Sabguru News
होम Breaking ममता सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरे BJP कार्यकर्ता, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

ममता सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरे BJP कार्यकर्ता, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

0
ममता सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरे BJP कार्यकर्ता, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
bjp workers protest in-kolkata against-hike-in-electricity-tariff-by-west-bengal-mamta-banerjee-government

कोलकाता भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प भी हुई।

वहीं पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बता दें, कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। इस झड़प में कुछ भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।

दरअसल, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर भाजपा लगातार सत्तारूढ़ टीएमसी के खिलाफ आवाज उठा रही है। इसी मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली के दरों में कटौती की मांग की। लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इससे प्रदर्शनकारी और भड़क गए और पुलिस से झड़प कर बैठे।