Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

0
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में सोमवार को पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की तथा ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर ब्रह्मा जी की आरती की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में भाग लेने नड्ढा तीन दिन से पुष्कर में रहे। समन्वय बैठक समापन के बाद पुष्कर से वापसी के पहले वह शाम पुष्कर सरोवर के घाट पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उसके बाद वे ब्रह्मा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने जगतपिता ब्रह्मा जी की आरती की तथा ब्रह्मा मंदिर से ही पीछे पहाड़ी पर स्थित सावित्री माता मंदिर के दर्शन किए।

नड्डा के साथ राष्ट्रीय संगठक बीएल संतोष के अलावा अजमेर देहात भाजपा के अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन सहित स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। नड्ढा का दोनों ही स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।