Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP Yuva Morcha stage protest against congress in ajmer over delay teachers appointment issueअजमेर : कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भीड नहीं जुटा पाई बीजेपी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भीड नहीं जुटा पाई बीजेपी

अजमेर : कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भीड नहीं जुटा पाई बीजेपी

0
अजमेर : कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भीड नहीं जुटा पाई बीजेपी


अजमेर। विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जोर पकडता जा रहा है। रविवार को बीजेपी ने कांग्रेस पर आचार संहिता की आड में चयनित शिक्षक की नियुक्ति में रोडा अटकाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। यह बात अलग है कि इस प्रदर्शन में गिनती के पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला की ओर से गांधी भवन चौराहे पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा शिक्षा विभाग की 26000 शिक्षकों की नियुक्तियों पर हाईकोर्ट में झूठे तथ्य देकर रोक लगवाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता जितेंद्र श्रीमाली, शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी, महिला विकास मंत्री अनिता भदेल, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव की मौजूदगी के बावजूद कार्यकर्ताओं की भीड नहीं जुटने से एकबारगी नेता भी सकते में पड गए। मीडिया ने भी भीड न जुटने को लेकर सवाल दागे तो भदेल ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है, चुनाव के चलते शहर में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यह सिर्फ सांकेतिक प्रदर्शन था।

श्रीमाली ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस पार्टी की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठे बयान और झूठे तथ्यों की आड लेकर आमजन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं जिसका हम विरोध करते हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए झूठी पोस्ट डालकर आमजन को भ्रमित करने की कोशिश में जुटे हैं जो निंदनीय है। शिक्षा मंत्री देवनानी व महिला बाल विकास मंत्री भदेल ने भी कांग्रेस को आडे हाथों लिया।

युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीतकृष्ण पारीक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष युवा विरोधी कार्य करते हैं। कांग्रेस के लोगों ने शिक्षा विभाग की भर्ती को लेकर कोर्ट में झूठे तथ्य देकर नियुक्ति प्रक्रिया रुकवा दी। कांग्रेस की इस करतूत से हजारों बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकी।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी संजय चौहान ने बताया कि युवा मोर्चा जिला महामंत्री अशोक शर्मा जिला उपाध्यक्ष राहुल मेहरा, जितेंद्र रंगवानी, सरबजीत सिंह छाबड़ा, तरुण पारीक, लवलेश बंसल, जिला मंत्री सुभाष जाटव, पुनीत लौंगाणी, पुष्पेंद्र चौहान, शुभम सैन, राकेशकिशोर, अजीत चौधरी, तुषार परिहार, ऋषि मंगलानी, संजय शर्मा सहित भाजयुमो ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया व कांग्रेस पार्टी की निंदा की।