Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी बनाएंगे अलग पार्टी
होम Haryana कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी बनाएंगे अलग पार्टी

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी बनाएंगे अलग पार्टी

0
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी बनाएंगे अलग पार्टी
BJP's Kurukshetra MP Rajkumar Saini to announce new party
BJP's Kurukshetra  MP Rajkumar Saini to announce new party
BJP’s Kurukshetra MP Rajkumar Saini to announce new party

सोनीपत। हरियाणा में कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य राजकुमार सैनी ‘लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी‘ नाम से अपना नया राजनीतिक दल बनाएंगे तथा इसका वह आगामी दो सितम्बर को पानीपत के ऐतिहासिक मैदान में एक रैली में विधिवत ऐलान करेंगे।

सैनी ने गाेहाना में मंगलवार को पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पानीपत के मैदान में न्याय की कई लड़ायां लड़ी गई हैं तथा उनकी पार्टी भी इसी मैदान में चुनाव लड़ने की घोषणा करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आजादी के बाद गत 70 वर्षों में सभी राजनीतिक दलों ने लोगों के साथ भेदभाव ही किया है लेकिन उनकी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेेगी। उन्होंने दावा किया कि नई पार्टी की घोषणा के मौके पर अन्य राजनीतिक दलों के कई नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।

सैनी ने बताया कि उनकी पार्टी सौ फीसदी आरक्षण, हम दो-हमारे दो, एक परिवार-एक रोजगार, मनरेगा को किसानों से जोड़ना जैसे पांच पांच मुख्य मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल पर देश को लूटने का आरोप लगाया।