Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP's student wing abvp clean sweeps MDSU ajmer-छात्रसंघ चुनाव अजमेर : MDSU में फहरा एबीवीपी का परचम - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer छात्रसंघ चुनाव अजमेर : MDSU में फहरा एबीवीपी का परचम

छात्रसंघ चुनाव अजमेर : MDSU में फहरा एबीवीपी का परचम

0
छात्रसंघ चुनाव अजमेर : MDSU में फहरा एबीवीपी का परचम
BJP's student wing abvp clean sweeps MDSU ajmer

अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय ​विद्यार्थी परिषद ने बाजी मारते हुए चारों सीटों पर जीत दर्ज की। एबीवीपी के प्रत्याशी रिकार्ड मतों से विजयी हुए।

मंगलवार को कडी सुरक्षा के बीच वोटों की​ गिनती शुरू हुई और दोपहर तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर लोकेश चंद गोदारा ने 402 मत हासिल कर पंकज रुलानिया को मात दी। सचिव पद पर राहुल राजपुरोहित ने 379 वोट हासिल कर मंजूर देवी को परास्त किया। उपाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी के शिवेश कुमार सिंह ने 420 वोट हासिल कर ईश्वर कुमार को हराया। संयुक्त सचिव पद पर निहारिका उपाध्याय ने 478 वोट हासिल कर सौरव सिंह वर्मा को पटखनी दी।

BJP's student wing abvp clean sweeps MDSU ajmer
BJP’s student wing abvp clean sweeps MDSU ajmer

कुल 672 में से किसको कितने मत

अध्यक्ष पद

हेमंत कुमार तेजवानी 24
लाकेशचंद्र गोदारा 402
पंकज रुलानिया 228
नोटा 01
निरस्त 07
रिक्त 10

उपाध्यक्ष पद

ईश्वर कुमार 219
शिवेश कुमार सिंह 420
नोटा 10
निरस्त 03
रिक्त 20

सचिव पद

आस्था जैन 106
मंजू देवी 160
राहुल राजपुरोहित 379
नोटा 02
निरस्त 09
रिक्त 16

संयुक्त सचिव

निहारिका उपाध्याय 478
सौरव सिंह वर्मा 158
नोटा 14
निरस्त 03
रिक्त 19

राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में एबीवीपी की जीत

राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में हुए छात्रसंघ चुनाव में भाजपा समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी का दबदबा बना रहा। यहां अध्यक्ष पद पर रचित कच्छावा और उपाध्यक्ष पद पर संजय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। महासचिव पद पर धर्मेन्द्र बाज्या संयुक्त सचिव पद पर मुकेश मेघवाल ने जीत जीत हासिल की।

राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में जीते एबीवीपी के छात्र नेता।

पुष्कर राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी के मुकेश अध्यक्ष बने

पुष्कर राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी के मुकेश रावत अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने एनएसयूआई के गगन गुरावा को 40 मतों ये मात दी। मुकेश को 131 और गगन को 122 मत मिले। महासचिव पद पर एनएसयूआई के अक्षत ने जीत दर्ज कर एबीवीपी के नंदराम को 28 मतों से हराया। संयुक्त सचिव पद पर हेमाराम ने एनएसयूआई के त्रिलोक नाथ को 94 मत से मात दी। उपाध्यक्ष पद पर दीपक गोयर निर्विरोध जीते। अध्यक्ष पद पर जीत के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

राजकीय संस्कृत कॉलेज अजमेर में एनएसयूआई की जीत

राजकीय संस्कृत कॉलेज अजमेर में हुए छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई ने सभी पदों पर जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर कालू सिंह, महासचिव पद पर प्रसन्नजीत सिंह ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर लता सिंहव संयुक्त सचिव परपवन डाबरिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।