

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ जोगेंद्र सिंह के जन्मदिन पर आज सिरोही शहर में कच्ची बस्ती में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरोही द्वारा केक काटकर वह फल वितरण कर डॉक्टर जोगेंद्र सिंह के दीर्घायु की कामना की।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत पुरोहित ने बताया कि डॉक्टर सिलोरा का जन्मदिन आज पूरे जिले के अंदर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। जिसके अंदर फल वितरण मास्ट वितरण सैनिटाइजर वितरण सोशल डिस्टेंसिंग की पालना से अवगत कराया।
इस मौके पर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह चारण, भाजपा नगर महामंत्री विजय पटेल, नगर मंत्री अजय भट्ट, हरिकिशन रावल, कपूरा राम पटेल, सज्जन सिंह राजपुरोहित, तक सिंह राजपुरोहित, पर्वत सिंह राजपुरोहित, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गोपाल माली, भाजयुमो आईटी सेल जिला प्रभारी दिनेश प्रजापत, कांतिलाल पटेल, सरवन राजपुरोहित, सुरेश रावल, शैलेश चौधरी आदि भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।