Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : बीजेपी के सदस्यता अभियान को गति देने जुटा युवा मोर्चा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : बीजेपी के सदस्यता अभियान को गति देने जुटा युवा मोर्चा

अजमेर : बीजेपी के सदस्यता अभियान को गति देने जुटा युवा मोर्चा

0
अजमेर : बीजेपी के सदस्यता अभियान को गति देने जुटा युवा मोर्चा

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के गत 6 जुलाई से चल रहे सदस्यता अभियान में शुक्रवार को युवा मोर्चा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह 11 बजे मोर्चा ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय विधि महाविद्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में युवकों को भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान ऐतिहासिक है। उन्होंने बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण करने पहुंचे युवाओं को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ही वास्तव में कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बीजेपी में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है।

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं अपितु राष्ट्र के लिए कार्य करने वाला एक संगठन है जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग सहित सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ना व भाजपा की विचारधारा से अवगत करवाना है। हमें इस बात का गर्व है कि देश में पूर्ण माहौल भाजपा के पक्ष में है, बस हमें तो उन्हें सदस्यता की प्रक्रिया बतानी होती है। आमजन स्व-इच्छा से भाजपा से जुड़ना चाहता है।

इस अवसर पर भाजयुमो सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अजय पारीक ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान का युवा इस अभियान को एक पर्व की तरह मना रहा है। भाजपा ही है जो युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देती है। बीजेपी युवाओं के हितों के लिए सदा लड़ती आई है।

अजमेर में सदस्यता अभियान के समय कई युवाओं ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के साथ किए गए दोगलेपन का आरोप भी लगाया। युवाओं ने कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता सहित कई वादे किए थे, सत्ता पर काबिज होने के बाद गहलोत सरकार इन सभी वादों को पूरा करने में पूर्णत विफल रही है।

युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़ ने बताया कि आज के सदस्यता कार्यक्रम में 782 सदस्य बनाए गए। यह अभियान अब और गति पकड़ेगा तथा तय लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा। युवा मोर्चा संगठित रहते हुए पार्टी और देश हित में इसी तरह कार्य करता रहेगा। संगठन के समस्त कार्यक्रमों को युवा साथियों के सहयोग से सफल कर देश व प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास रहेगा।

इस अवसर विजय दिवाकर, विनीत पारीक, लवलेश बंसल, दीपक चौधरी, अनुपम गर्ग, रवि मित्तल, योगेश वैष्णव, वरनदीप सिंह, नरेंद सिंह, सुरेन्द सिंह समेत बडी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।