Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJYM workers sammelan of Ajmer North Assembly seat-भाजयुमो अजमेर उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं में फूंका जोश - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजयुमो अजमेर उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं में फूंका जोश

भाजयुमो अजमेर उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं में फूंका जोश

0
भाजयुमो अजमेर उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं में फूंका जोश

अजमेर। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी अपनी ताकत बढाने तथा कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने की कोशिश में जुट गई है। अजमेर में भी गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीतकृष्ण पारीक के नेतृत्व में उत्तर विधानसभा में विशाल युवा सम्मेलन जवाहर रंगमंच में आयोजित किया गया। इस युवा सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश महामन्त्री वीरमदेव, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह शेखावत,प्रदेश महामंत्री भाजयुमो जेपी यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा अजमेर शहर अरविंद यादव, भाजपा अजमेर संगठन प्रभारी तुलसी शर्मा, जय किशन पारवानी व रमेश सोनी महामन्त्री भाजपा अजमेर रहे। संचालन जिला महामंत्री अशोक शर्मा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामन्त्री वीरमदेव ने कहा कि वन बूथ 10 यूथ जीत का मंत्र हैं उन्होंने बताया कि वसुंधरा राजे ने अजमेर को विशेष सौगात अपने मंत्रिमंडल में दी इसमें वासुदेव देवनानी शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री अनिता भदेल महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ओंकार सिंह लखावत राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष, संसदीय सचिव सुरेश रावत एवं शत्रुघ्न गौतम को मंत्रिमंडल में लिया। इतनी सौगातें अजमेर को मिली वो हमें कायम रखना है।

उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर हम सफल हुए हैं। पूर्व में ग्राम पंचायत के स्कूल क्रमोन्नत करवाने में चपल घिस जाती थी लेकिन आज शिक्षा के क्षत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्किल इंडिया में युवाओं को रोजगार परक कौशल का विकास किया है आने वाला समय युवाओं का हैं गौरव यात्रा की सफलता से कांग्रेस घबरा गई इसलिए यात्रा का पथराव करना इनकी बौखलाहट को जाहिर करती हैं।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ हैं युवाओं की मेहनत और लगन से भारतीय जनता पार्टी ने आज ना केवल राज्य सरकार व केंद्र सरकार के रूप में भाजपा का परचम लहर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने न केवल देश के युवाओं बल्कि विश्व के युवाओं को प्रभावित किया है और आज विश्व की महाशक्तिया आपके स्वागत को तैयार रहती है। नरेंद्र मोदी ने ना खाऊंगा ना खाने दूंगा के वचन को निभाते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने में सफलता हासिल की हैं।

कांग्रेस सरकार में शिक्षा क्षत्र में राजस्थान 26वें नंबर पर था और आज भारतीय जनता पार्टी के शासन में सम्पूर्ण भारत में राजस्थान दूसरे स्थान पर आ चुका है। आज राजस्थान में सरकारी स्कूल के बच्चे स्मार्ट क्लास व प्रोजेक्टर से पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूलों में फर्नीचर की कमियों को दूर किया गया है। हर स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण करवाया गया हैं।

हमने छात्र छात्राओं के लिए पहली कक्षा से से पांचवी तक कक्षा के लिए अन्नपूर्णा दुग्ध और स्वच्छ पानी की व्यवस्था की। अजमेर में शहरी पेयजल के लिए करोडों रुपए के कार्य किए। अब हमें परंपरागत जल स्वावलंबन के द्वारा जल प्रबंधन को भी आगे बढ़ाना है। उत्तर अजमेर में सड़कों का विशाल नेटवर्क तैयार हुआ है और विकास कार्यों के दम पर आगामी विधानसभा चुनावो में वसुंधरा राजे को पुनः मुख्यमंत्री बनाना हैं यही संकल्प और प्रण आज हमें युवा सम्मेलन से करके जाना है।

अरविंद यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्हें पार्टी में निष्ठा से काम करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न पदों का निर्वहन करते हुए आज भाजपा जिलाध्यक्ष का पद दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है, उनका मान रखा जाता है। कर्मठ कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद बेल की कोई परंपरा नहीं है। कर्मठ कार्यकर्ता हमेशा आगे बढ़ता आया है और बढ़ता रहेगा। आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री राजे को पुनः अधिकतम विधानसभा सीटों पर जीत दिलाकर के एक बार पुनः मुख्यमंत्री बनाना है, यही हमारा प्रण और यही हमारा संकल्प होगा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज मीणा ने युवाओं को भारतीय जनता पार्टी का हरावल दस्ता बताते हुए कहा की इस मोर्चे के ऊपर जीत का दारोमदार है। जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है नारे को सार्थक करते हुए जिस प्रकार 2013 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हमने भारी मतों से विजयी बनाकर मुख्यमंत्री बनाया था एक बार पुनः विकास के कार्यों के दम पर हम जनता के समक्ष हैं। 36 कौम को साथ में लेकर चलने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पुनः एक बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर पहुंचाना है, यही संकल्प हमें लेना है।

जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक ने मोर्चा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिस प्रकार 2013 के विधानसभा चुनाव में युवाओं ने तन मन से दिन रात मेहनत करके वासुदेव देवनानी को विजयी बनाया था, उसी प्रकार एक बार पुनः 2018 के विधानसभा चुनाव में भी जुटना है। युवाओं की शक्ति हमें कायम रखनी है और निष्ठा एवं लगन से कार्य करते हुए बूथ स्तर से लेकर के मंडल स्तर और जिला स्तर पर सभी पदाधिकारियों को यह प्रण करना है। उपस्थित सभी युवाओं ने जोश खरोश के साथ नारे लगाते हुए पुनः भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया।