Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ब्लाइंड क्रिकेट : श्रीलंका ने विश्व चैंपियन भारत को चौंकाया
होम Breaking ब्लाइंड क्रिकेट : श्रीलंका ने विश्व चैंपियन भारत को चौंकाया

ब्लाइंड क्रिकेट : श्रीलंका ने विश्व चैंपियन भारत को चौंकाया

0
ब्लाइंड क्रिकेट : श्रीलंका ने विश्व चैंपियन भारत को चौंकाया

कोलंबो। श्रीलंका ब्लाइंड टीम ने वर्षा प्रभावित मुकाबले में विश्व चैंपियन भारत को रविवार को दो विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारतीय टीम 37.2 ओवर में 260 रन पर सिमट गयी। दीपक ने 54, दुर्गा ने 63 और रामबीर ने 50 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से दिनेश माथुगामा ने हैट्रिक सहित चार विकेट 35 रन देकर हासिल किए।

श्रीलंका की पारी के दौरान बारिश आ जाने से लक्ष्य 33 ओवर में 233 रन कर दिया गया। दिनेश ने मैच विजयी 65 रन बनाये जबकि अजीत ने 68 रन का योगदान दिया। श्रीलंका ने 28.2 ओवर में आठ विकेट पर 233 रन बनाकर मैच जीत लिया। दुर्गा ने 32 रन पर तीन विकेट लिए।

दिनेश को उनके चार विकेट और 65 रन के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सीरीज का दूसरा मैच सोमवार को होगा।