
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक दृष्टिहीन महिला से दुष्कर्म के आरोपी का शनिवार दोपहर तक पता नहीं चला सका पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दृष्टिहीन महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में हैं, लेकिन उसका अब तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने बताया की दृष्टिहीन मकान अपने घर में अकेली थी, इसका फायदा उठाकर आरोपी कल तड़के उसके घर की बाॅलकनी के सहारे अंदर प्रवेश किया और महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया।
महिला के शोर मचाने पर आस पड़ोस में रहने वाले लोग पीडित महिला के घर पहुंचे और इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि पीडिता का पति लॉकडाउन के कारण राजस्थान के सिरोही जिले में अटका हुआ है।