Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोरोना काल में आरएसएस का रक्तदान महादान अभियान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer कोरोना काल में आरएसएस का रक्तदान महादान अभियान

कोरोना काल में आरएसएस का रक्तदान महादान अभियान

0
कोरोना काल में आरएसएस का रक्तदान महादान अभियान


अजमेर।
कोरोना महामारी काल में आमजन की चिकित्सकीय जरूरतों के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वृहद पैमाने पर रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है।

रक्तदान के लिए चलित वाहन के जरिए विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को दसवां कैम्प दिल्ली गेट के पास लोंगिया मोहल्ले के ग्राउंड में लगाया गया। प्रत्येक रक्तदाता को उपहार स्वरूप एक नीम गिलोय का पौधा प्रदान किया गया।

इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने तथा समाजसेवियों ने सेवा दे रहे डॉक्टर एवं नर्सिंग कर्मियों का सम्मान किया। कैंप आयोजनकर्ताओं ने रक्तदाताओं का आभार जताया।

सेवा भारती की ओर से रेलवे स्टेशन पर काढा वितरण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती की ओर से अजमेर रेलवे स्टेशन पर निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण का आयोजन किया गया।

संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी ने बताया कि वर्तमान समय में कोविड-19 के दौरान तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के बचाव के लिए सेवा भारती के कार्यकर्ताओं विभिन्न तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाना, कोरोना संक्रमितों को भोजन उपलब्ध करवाना आदि सेवा कार्य नियमित रूप से जारी हैं। इसी कडी में शुक्रवार सुबह 8:30 से संगठन एवं संघ के कार्यकर्ताओं ने मिलकर रेलवे स्टेशन परिसर में निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया।

स्टेशन स्टाफ, यात्री, रेलवे पुलिस बल, कर्मचारी, टेंपो चालकों सहित समाज के अनेक बंधुओं को काढे का सेवन किया। आयुर्वेदिक काढ़ा इम्यूनिटी बढाने का एक कारगार उपाय माना गया है।

सहयोग राशि से लगाया सब्जी का ठेला

डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आव्हान पर परबतपुरा बस्ती में रहने वाले एक जरूरतंद परिवार के मुखिया को आर्थिक सहयोग प्रदान की ताकि वह स्वयं सब्जी का ठेला लगाकर अर्थोपर्जन कर सके। सहयोग प्राप्त करने वाले ने कर्मठता का परिचय देते हुए उक्त राशि धीरे धीरे लौटने की भी बात की जो वास्तव में उनकी अपनी मेहनत पर भरोसे को दर्शाता है।

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज