Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा के घर के 'अवैध हिस्से' को ढहाया - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood बीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा के घर के ‘अवैध हिस्से’ को ढहाया

बीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा के घर के ‘अवैध हिस्से’ को ढहाया

0
बीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा के घर के ‘अवैध हिस्से’ को ढहाया
BMC razes illegal extensions in Shatrughan Sinha's residence
BMC razes illegal extensions in Shatrughan Sinha's residence
BMC razes illegal extensions in Shatrughan Sinha’s residence

मुंबई। बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित आठ मंजिला आवासीय भवन ‘रामायण’ में कथित तौर हुए कई अवैध निर्माणों को तोड़ दिया है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को तोड़ने का कार्य अधूरा रहा। अभिनेता से एक अवैध पूजा कमरे को स्थानांतरित करने को कहा गया है। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो इसे तोड़ दिया जाएगा।

सिन्हा पर अब बीएमसी के कानून के तहत अनाधिकृत निर्माण का मामला दर्ज होगा और नगर निगम उनसे तोड़ने की कीमत भी वसूल करेगा। सिन्हा पॉश जुहू इलाके में पुनर्विकसित किए गए आवास में 2012 से रह रहे हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने सिन्हा के घर में छत पर एक शौचालय, दो और शौचालय व एक छोटा पैंट्री, एक कार्यालय व एक पूजा कक्ष को अवैध पाया। इसे शत्रुघ्न सिंह ने मामूली परिवर्तन बताया, लेकिन इन्हें हटाए जाने पर कोई विरोध नहीं किया।

इससे पहले बीएमसी ने सिन्हा को महाराष्ट्र क्षेत्र एवं शहर योजना अधिनियम के तहत अवैध निर्माण को लेकर 6 दिसंबर को नोटिस दिया था, लेकिन सिन्हा ने इसे नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, अभिनेता ने दावा किया कि वह इस अतिरिक्त निर्माण के अधिकार की अनुमति के लिए इंतजार कर रहे थे।

बीएमसी ने बीते साल सिन्हा द्वारा अपने आवास में कई अवैध निर्माण करने व अतिरिक्त छत की जगह का इस्तेमाल करने को लेकर नोटिस दिया था। इसकी अंतिम नोटिस शनिवार को दी गई। सिन्हा ने अपने बंगले को 2012 में एक इमारत के तौर पर विकसित किया।

सिन्हा के अलावा शाहरुख खान व कपिल शर्मा सहित कई दूसरी बॉलीवुड शख्सियतों को बीएमसी के विध्वंस दस्ते का सामना करना पड़ा है। अमिताभ बच्चन व राजकुमार हिरानी को अपने गोरेगांव के बंगले में कथित तौर पर उल्लंघन के लिए अक्टूबर 2017 में नोटिस दी गई।