Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
खालिदा जिया गंभीर रूप से बीमार : फखरुल इस्लाम - Sabguru News
होम World Asia News खालिदा जिया गंभीर रूप से बीमार : फखरुल इस्लाम

खालिदा जिया गंभीर रूप से बीमार : फखरुल इस्लाम

0
खालिदा जिया गंभीर रूप से बीमार : फखरुल इस्लाम

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया बेहद गंभीर रूप से बीमार हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बताया कि खालिदा जिया की हालत नाजुक है, उन्हें ढाका के इवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फखरुल ने यह जानकारी यहां एक कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा किे आप जानते हैं वह (खालिदा जिया) को जब अस्पताल लाया गया तब उनका निधन हो चुका था, ईश्वर की कृपा से जीवित हो गई।। उनका चार दिनों तक इलाज नहीं किया गया। कैद के दौरान उन्हें कई बीमारियां हो गयीं थी।

“She had a heart problem, kidney problem, liver problem and she had a chronic illness – arthritis. All in all, she is very ill. Doctors say she is very versatile. ” Fakhrul said.

फखरुल ने कहा कि उनको हृदय, लीवर संबंधी समस्या है और उन्हें गंभीर अर्थराइटिस है। कुल मिलाकर वह गंभीर रूप से बीमार हैं। चिकित्सक कहते हैं कि उनकी हालत बेहद अस्थिर हैं।

उन्होंने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि इस महान नेता को रिहा कर दीजिए। उन्होंने लंबे समय तक लोकतंत्र के लिए संघर्ष किया है। बिना राजनीतिक भेदभाव के देश के विकास के लिए बहुत काम किया है। खालिदा जिया अन्याय पूर्ण तरीके से हिरासत में रखी गई हैं। फखरुल ने खालिदा जिया के जल्द स्वस्थ होने के लिए लाेगों से प्रार्थना करने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि खालिदा जिया 26 अप्रैल को वसुन्धरा के इवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कई तरह की बीमारी हैं। उनका हृदय रोग विशेषज्ञ शहाबुद्दीन तालुकदार की अध्यक्षता वाले एक 10 सदस्यीय बोर्ड इलाज कर रहा है। खालिदा जिया कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं थी।