Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Boat accident leaves 6 dead, 12 missing in southwest China-चीन में नौका दुर्घटना में छह की मौत, 12 लापता - Sabguru News
होम World Asia News चीन में नौका दुर्घटना में छह की मौत, 12 लापता

चीन में नौका दुर्घटना में छह की मौत, 12 लापता

0
चीन में नौका दुर्घटना में छह की मौत, 12 लापता

गुयांग। चीन के गुयांग प्रांत की बीपन नदी में गुरुवार को एक नौका के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

सूत्रों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस, आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं और लापता लोगों तलाश की जा रही है। नदी से नाव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

नौका पलटने के समय उसमें 29 लोग सवार थे। गुरुवार को बीपन नदी में स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे एक नौका पलट गई थी। इस हादसे में अब तक 11 लोगों को बचाया जा चुका है।