Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
डल झील में डूबी भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की नाव - Sabguru News
होम Breaking डल झील में डूबी भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की नाव

डल झील में डूबी भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की नाव

0
डल झील में डूबी भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की नाव

श्रीनगर। श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और कुछ पत्रकारों को लेकर लौट रही एक नाव डूब गई। यह सभी जम्मू.कश्मीर में हो रहे जिला विकास परिषद के मद्देनजर एक चुनावी रैली से लौट रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में चुनावी रैली कर लौट रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं वाली नाैकाओं में एक नाव डल झील के घाट नंबर 17 पर डूब गई।

सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भाजपा कार्यकार्ताओं समेत पत्रकारों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि पत्रकारों के कैमरे इस घटना में नष्ट हो गए।

सूत्रों के मुताबिक चुनावी रैली में ठाकुर के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और भाजपा के प्रदेश प्रभारी तरुण चुग भी मौजूद रहे।