Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र में छात्रों से भरी नाव पलटी, 32 को बचाया गया - Sabguru News
होम Headlines महाराष्ट्र में छात्रों से भरी नाव पलटी, 32 को बचाया गया

महाराष्ट्र में छात्रों से भरी नाव पलटी, 32 को बचाया गया

0
महाराष्ट्र में छात्रों से भरी नाव पलटी, 32 को बचाया गया
Maharashtra : Boat with 40 students capsizes in Maharashtra, 32 saved
Maharashtra : Boat with 40 students capsizes in Maharashtra, 32 saved

पालघर। महारष्ट्र के दहानु समुद्र तट के पास शनिवार को 40 छात्रों से भरी एक नाव पलट गई। अरब सागर में सघन तलाशी और बचाव अभियान के बाद 32 छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

कुछ छात्रों की मौत की आशंका के बीच अन्य लापता छात्रों की तलाश की जा रही है। नाव यहां परनाका समुद्र तट से रवाना हुई थी।

भारतीय तटरक्षक दल(आईसीजी) संयुक्त समुद्री और वायु अभियान में पुलिस और समुद्री मामलों के अधिकारियों की मदद कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि आईसीजी ने राहत एवं बचाव के लिए तीन जहाजों और दो विमानों को घटनास्थल की ओर रवाना किया है।