Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
body of two youths found hanging on a tree in Gonda-गोण्डा में दो युवकों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले - Sabguru News
होम UP Gonda गोण्डा में दो युवकों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले

गोण्डा में दो युवकों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले

0
गोण्डा में दो युवकों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के तरबगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह दो युवकों के शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटके मिले ने इलाके में हड़कम्प मचा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तरबगंज इलाके के बरसेडी गांव के रहने वाले 21 वर्षीय निगम और 22 वर्षीय रणबीर मंगलवार रात गांव में ही हो रहे एक धार्मिक अनुष्ठान में गए थे, लेकिन सुबह तक घर नहीं आए। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने पर उनके शव गांव के निकट पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों युवक घनिष्ट मित्र थे।

उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवकों ने आत्महत्या की या हत्या के बाद उनके शव पेड़ पर लटकाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।