Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बोलीवियाई विदेश मंत्री ने दो राजदूतों को किया बर्खास्त - Sabguru News
होम World बोलीवियाई विदेश मंत्री ने दो राजदूतों को किया बर्खास्त

बोलीवियाई विदेश मंत्री ने दो राजदूतों को किया बर्खास्त

0
बोलीवियाई विदेश मंत्री ने दो राजदूतों को किया बर्खास्त
Bolivian foreign minister sacked two ambassadors
Bolivian foreign minister sacked two ambassadors
Bolivian foreign minister sacked two ambassadors

मॉस्को (स्पूतनिक)। बोलीविया की नवनियुक्त विदेश मंत्री केरन लोंगेरिक ने कहा है कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और क्यूबा में बोलीवियाई राजदूतों को बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति इवो मोरालेस के इस्तीफे के बाद इन दोनों राजदूतों ने अपने पदों से हटने से इनकार कर दिया था।

लोंगेरिक ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह कथित राजनीतिक उद्देश्यों से नियुक्त किये गये सभी राजदूतों से अपना पद खाली करने की उम्मीद करती हैं। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में राजदूत सचा लोरेंटी और क्यूबा में राजदूत एरियाना कैम्परो ने कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने नामित किया था और सीनेट ने भी इसका समर्थन किया था।

रेजन अखबार ने गुरुवार को नवनियुक्त मंत्री को उद्धृत करते हुए कहा, “हम तत्काल प्रभाव से उनकी शक्तियां समाप्त करते हैं।”

बोलीविया में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच मोरालेस और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मोरालेस और लिनेरा ने सेना के कमांडर विलियम कालिमा के आग्रह पर हिंसा के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की। मोरालेस के चुनाव में दूसरी बार विजयी रहने के बाद 20 अक्टूबर से वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था।

इसके बाद विपक्षी सांसद जीनीन एनेज ने संसद के विशष सत्र में खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया, जिसका मोरालेस की सोशलिस्ट पार्टी ने बहिष्कार किया था। बोलीविया के शीर्ष न्यायालय ने एनेज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे दी है। एनेज ने एक संक्रमणकालीन कैबिनेट का गठन किया है।