Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन

0
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का मुंबई में बुधवार को निधन हो गया है। अक्षय ने इसकी जानकारी खुद अक्षय ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि वह मेरी सब कुछ थी, आज मैं बहुत दर्द में हूँ, ये दर्द असहनीय है।

उन्होंने लिखा कि आज सुबह मां का निधन हो गया। वह इस दुनिया को छोड़कर अब दूसरी दुनिया में पिता से फिर मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति।

मां की तबीयत खराब होने कारण अक्षय कुछ दिन पहले ही लंदन से शूटिंग छोड़कर वापस मुंबई वापस आ गए थे। अक्षय की माँ मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती थीं जहां उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार अक्षय की मां को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अक्षय लंदन में अपनी आने वाली फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे लेकिन जैसे ही उन्हें मां की खराब तबियत का पता चला वे मुंबई वापस आ गए।