Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bollywood actor anil kapoor birthday special - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood बॉलीवुड का यह कलाकार आज भी दर्शकों में बना हुआ है युवा

बॉलीवुड का यह कलाकार आज भी दर्शकों में बना हुआ है युवा

0
बॉलीवुड का यह कलाकार आज भी दर्शकों में बना हुआ है युवा
bollywood actor anil kapoor birthday special
bollywood actor anil kapoor birthday special
bollywood actor anil kapoor birthday special

बॉलीवुड का ‘झक्कास’ और हरफनमौला कलाकार आज भी बॉलीवुड में सक्रिय है। फिल्म इंडस्ट्रीज में चार दशक लंबे करियर के बाद उतने ही एनर्जी के साथ फिल्मी पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं जैसे कि उन्होंने अभी-अभी शुरुआत की हो। जी हां हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर की, उन पर बढ़ती आयु का कोई असर नहीं हो रहा है। वे उतना ही काम कर रहे हैं जितना काम अन्य युवा कलाकार कर रहे हैं। कुछ साल पहले ही उनकी ‘मुबारकां’ और फन्ने खां’ रिलीज हुई थी।

हिंदी सिनेमा जगत में उनका नाम ऐसे अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्‍होंने अपने तीन दशक के करियर में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। आज अनिल कपूर का जन्मदिन है। 63वां जन्मदिन मना रहे हैं अनिल कपूर के बारे में आइए आज जाना जाए उनका फिल्मी सफर कैसा रहा।

अनिल कपूर का मुंबई में हुआ था जन्म

अनिल कपूर का जन्‍म 24 दिसंबर 1956 को फिल्म निर्माता सुरेन्द्र कपूर के घर मुंबई में हुआ था। आज वह 63 साल के हो चुके हैं। उनके घर का माहौल पूरा फिल्मी था। उनके बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्ध निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं। लेकिन अनिल कपूर को बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष भी करना पड़ा था।

अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से वह जल्द ही दर्शकों में छा गए थे। उन्होंने 80 के दशक में सहायक अभिनेता के तौर पर दिल्ली पर्दे पर शुरुआत की थी। बाल कलाकार के रूप अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनिल ने कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

वर्ष 1979 में की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में उमेश मेहरा की फिल्‍म ‘हमारे तुम्‍हारे’ एक सहायक अभिनेता के तौर पर की थी। इसके बाद भी उन्‍होंने ‘हम पांच’ और ‘शक्ति’ जैसी फिल्‍मों में काम किया फिर अनिल कपूर ने साऊथ इंडियन फिल्‍मों की ओर रुख किया। इसके बाद उन्‍हें एक बड़ा मौका‍ मिला और उन्‍होंने यश चोपड़ा की फिल्‍म ‘मशाल’ में काम किया।

इस फिल्‍म में उन्‍होंने दिलीप कुमार के साथ काम किया था। इसके बाद अनिल कपूर कलाकार के रूप में फिल्म ‘वो सात दिन’ पद्मिनी कोल्हापुरी साथ डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुपरहिट रही थी इसके बाद अनिल कपूर की बॉलीवुड में खास पहचान बन गई थी।

वर्ष 1984 में मॉडल सुनीता संग अनिल कपूर ने किया था विवाह

अनिल कपूर की पत्‍नी सुनीता कपूर भी अपने समय में एक मशहूर सुपरमॉडल रह चुकी हैं। जब सुनीता से उनकी पहली मुलाकात हुई थी तब अनिल कपूर फिल्‍मों में स्‍ट्रगल कर रहे थे। वे सुनीता के पास जाने से कतराते थे क्‍योंकि वे एक सुपरमॉडल थी। सुनीता से शादी करने के लिए अनिल ने अपने करियर पर ध्‍यान देना शुरू किया और फिर दोनों विवाह बंधन में बंधे।

वर्ष 1984 में उन्‍होंने सुनीता कपूर से शादी की। उनके तीन बच्‍चे हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर एक जानीमानी अभिनेत्री हैं बेटी रिहा कपूर प्रोड्यूसर और एक फैशन डिजाइनर हैं, वहीं बेटा हर्षवर्धन राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जया’ से डेब्‍यू कर चुके हैं।

1985 में आई फिल्म ‘मेरी जंग’ ने अनिल कपूर को दशकों ने स्टार बना दिया

वर्ष 1985 में आई फिल्म मेरी जंग ने अनिल कपूर को दर्शकों में लोकप्रिय स्टार बना दिया था इस फिल्म के डायलॉग प्रशंसकों को खूब पसंद आए थे। बेहतरीन संवादों, गंभीर जज्बात, रोमांस, और मारधाड़ से भरपूर फिल्म ‘मेरी जंग’ सर्वश्रेष्ठ कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में अनिल कपूर अरुण वर्मा के किरदार में एक बेटे की सभी जिम्मेदारियों को निभाते नजर आए। साथ ही उन्होंने एक भाई का भी किरदार बखूबी निभाया।

अपनी बीमार मां के सामने बेचारे बेटे के रूप में अनिल कपूर का चेहरा सबकुछ बयां करता है। इस फिल्म में अनिल कपूर के सफल अभिनय ने उन्हें बड़े अभिनेताओं की लाइन में खड़ा कर दिया था। इस फिल्म में उनका अभिनय उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनयों में से एक माना जाता है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया था।

1990 में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी थी

90 के दशक में अनिल कपूर ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी जिससे बॉलीवुड और दशकों में वह सुपरस्टार बन गए थे। जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बेटा’, ‘तेजाब’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘वेलकम’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘त्रिमूर्ति’ और ‘शूट आउट एट वडाला’ शामिल है। उनकी जोड़ी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ खासा पसंद की गई। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने फिल्‍म ‘परिंदा, ‘ईश्वर’, ‘राम लखन’, ‘किशन कन्हैया’, ‘जीवन एक संघर्ष’, ‘जमाई राजा’, ‘खेल’ और ‘बेटा’ फिल्‍मों में काम किया था।

माधुरी के अलावा उनकी जोडी श्रीदेवी के साथ भी सराही गई। श्रीदेवी संग उन्‍होंने फिल्‍म ‘मि. इंडिया’, ‘राम अवतार’, ‘लम्हे’, ‘रूप की रानी चोरो का राजा’, ‘हीर रांझा’, ‘लाडला’, ‘मिस्टर बेचारा’ और ‘जुदाई’ जैसी फिल्‍मों में काम किया। इसके अलावा अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय ने दो सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। ‘हमारा दिल आपके पास है’ और 1999 की हिट फिल्म ‘ताल’ में साथ नजर आए थे। अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।

फिल्म ‘पुकार’ के लिए मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

वर्ष 2001 में अनिल कपूर को फिल्‍म ‘पुकार’ के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था। कुछ वर्ष पहले वे फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में नजर आए थे। फिल्‍म में उनकी एक्टिंग की खासा तारीफ हुई थी। उनके अलावा कई और जानेमाने स्‍टार्स इस फिल्‍म का हिस्‍सा थे। 2013 में अनिल कपूर ने सीरियल 24 के जरिये छोटे पर्दे का भी रुख किया।उन्‍होंने अभी तक लगभग 125 फिल्‍मों में काम किया है।

अपने 40 साल के करियर में फिल्म अभिनेता और निर्माता के रूप में उन्हें छह फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार