Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर करेंगे 60 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर करेंगे 60 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर करेंगे 60 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद

0
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर करेंगे 60 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने देशभर में 60 हजार दिहाड़ी मजदूर की मदद करने का एलान किया है।

देश में कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जंग में हर कोई अपने स्तर से साथ दे रहा है। लॉकडाउन की वजह से सबसे बुरी मार दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है, जिनकी आमदनी पूरी तरह बंद हो गई है। इनकी मदद के लिए अर्जुन कपूर भी अब आगे आ गए हैं। अर्जुन 60 हजार दिहाड़ी मजदूर की मदद करने जा रहे हैं।

अर्जुन ने कहा कि देश में एक वर्ग ऐसा है, जिसकी आमदनी पर इस संकट की वजह से बहुत बुरा असर पड़ा है। वो अपने परिवार को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। इनमें आपके फेवरिट चाट वाले भैया, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, कुली, धोबी, रिक्शा चलाने वाले लोग हैं। लॉकडाउन की वजह से वे बाहर जाकर आजीविका नहीं कमा सकते। फैन काइंड, गिव इंडिया और मैं, ऐसे परेशान दिहाड़ी मजदूरों के लिए नकद रुपए देकर मदद कर रहा हूं।

गिव इंडिया ने देशभर में ऐसे 60 हज़ार परिवार चिह्नित किए हैं, जिन्हें मदद की बेहद ज़रूरत है। इंस्टाग्राम पोस्ट में अर्जुन ने एक लिंक शेयर किया है, जिस पर जाकर डोनेट करना है। यह सारा पैसा ज़रूरतमंदों की मदद के लिए जाएगा।

कोरोना संकट : 1.2 लाख लोगों को खाना मुहैया करवाएंगे ऋतिक रौशन