Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bollywood actor john abraham birthday special - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood फिल्मी पर्दे पर हर किरदार में फिट बैठा यह एक्टर

फिल्मी पर्दे पर हर किरदार में फिट बैठा यह एक्टर

0
फिल्मी पर्दे पर हर किरदार में फिट बैठा यह एक्टर
Bollywood actor john abraham birthday special
Bollywood actor john abraham birthday special
Bollywood actor john abraham birthday special

बॉलीवुड का यह कलाकार फिल्मी पर्दे के हर किरदार में फिट बैठा। मौजूदा समय में बॉलीवुड में नंबर एक की पोजीशन पर कायम है। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले जॉन अब्राहम का नाम बॉलीवुड में एक ऐसी शख्सियत के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने न सिर्फ अभिनय से बल्कि फिल्म निर्माता के रूप में भी अपनी खास पहचान बनाई है। साथ ही सिनेमा दर्शकों ने अब्राहम को नेगेटिव रोल में भी बहुत पसंद किया।

सिनेमा जगत की फास्ट जेनरेशन में जॉन अब्राहम सबसे लोकप्रिय अभिनेता बन गए हैं। बॉलीवुड के ग्रेट पर्सनालिटी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी जॉन अब्राहम का आज जन्मदिन है। 17 दिसंबर 1972 को जन्मे जॉन अब्राहम आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों के चयन को लेकर जॉन काफी सलेक्टिव हैं। वह रोजमर्रा की कहानियों से हटकर अलग असल मुद्दों पर फिल्में करने में यकीन रखते हैं। आइए आज जॉन अब्राहम के फिल्मी सफरनामा पर बातें किया जाए।

जॉन अब्राहम का केरल में हुआ था जन्म

बॉलीवुड के अभिनेता जॉन अब्राहम का 17 दिसंबर 1972 को केरल में जन्म हुआ था। एक्टिंग क्षेत्र में आने से पहले जॉन एक फेमस सुपर मॉडल थे। इसके बाद उन्होंने कुछ विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया। मॉडलिंग की दुनिया में भी जान अब्राहम सुपरस्टार बन गए थे। वर्ष 2000 में जॉन के पास बॉलीवुड से ऑफर आने लगे थे। फिल्मों में एंट्री के बाद जॉन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देते चले गए।

वर्ष 2003 से ‘जिस्म’ फिल्म से किया था डेब्यू

अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में महेश भट्ट की फिल्म ‘जिस्म’ से की। इस फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था, बावजूद वह दर्शकों की सहानुभूति पाने में सफल रहे। इस फिल्म में हीरोइन बिपाशा बसु थी। यह फिल्म सुपरहिट हुई। उसके बाद महेश भट्ट निर्मित फिल्म ‘जिस्म 2’ में जॉन की जोड़ी बिपाशा बसु के साथ काफी पसंद की गई।

फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसके साथ हीं जॉन को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के लिए फिल्म फेयर द्वारा नामांकित किया गया था। वर्ष 2004 में जॉन और विपाशा की जोड़ी वाली फिल्म ‘एतबार’ प्रदर्शित हुई, लेकिन यह दर्शकों द्वारा नकार दी गयी।

फिल्म ‘धूम’ से बनाई बॉलीवुड में अपनी खास पहचान

वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘धूम’ जॉन अब्राहम के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। यश राज बैनर तले बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म में जॉन ने जबरदस्त बाइक स्टंट कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई, साथ हीं उन्हें सर्वश्रेष्ठ नेगेटिव किरदार के लिए फिल्म फेयर द्वारा नामांकित किया गया था।

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘गरम मसाला’ में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वर्ष 2006 में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘जिंदा’ प्रदर्शित हुई, इस फिल्म में भी उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिख सकी, लेकिन जॉन इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानते हैं।

वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म दोस्ताना जॉन के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। करण जौहर निर्मित फिल्म दोस्ताना समालैंगिकता पर बनायी गई फिल्म थी। इस फिल्म में जॉन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

फिल्म ‘विकी डोनर’ का जॉन ने निर्माण किया था

वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म विक्की डोनर के जरिये जॉन अब्राहम ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख थी। इस फिल्म के जरिए जॉन ने स्पर्म डोनेशन जैसे संजीदा विषय को दर्शकों के सामने पेश किया। फिल्म में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वर्ष 2013 में जॉन अब्राहम की ‘रेस 2’ और शूट आउट एट बडाला जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई।

रेस 2 में जहां जॉन ने अपने नेगेटिव किरदार से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं ‘शूट आउट एट बडाला’ में उन्होंने गैंगस्टर मन्या शूर्वे का किरदार निभाया। दोनों हीं फिल्मों में दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आया।

‘मद्रास कैफे’ ‘परमाणु’ और अब ‘बाटला हाउस’ काे रॉकी हैंडसम, ढिंसूम और फोर्स 2 जैसी फिल्में भी खूब सराही गई।

जॉन और बिपाशा का अफेयर कई साल चला था

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का अफेयर कई साल चला था। दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहे थे। वर्ष 2014 में दोनों का रिश्ता टूट गया था। उसके बाद जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली थी। जॉन अब्राहम से दूरियां बढ़ने के बाद बिपाशा बसु ने भी करण ग्रोवर से विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिलहाल दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे निकल चुके हैं।

 शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार