Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
टीवी पर डेब्यू करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा - Sabguru News
होम Entertainment टीवी पर डेब्यू करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

टीवी पर डेब्यू करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

0
टीवी पर डेब्यू करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा टीवी पर डेब्यू करने जा रही है। परिणीति चोपड़ा ने वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वह टीवी पर डेब्यू करने जा रही है।

परिणीति जल्द ही करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक शो में नजर आएंगी। इसकी जानकारी परिणीति ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। परिणीति ने इस ट्वीट में बताया कि वह कलर्स टीवी का शो हुनर बाज का हिस्सा बनने जा रही हैं।

परिणीति ने लिखा कि टीवी के लिए मेरा प्यार कितना है, ये मैं जानती हूं। मुझे लाइव ऑडियंस के साथ स्टेज पर जाना पसंद है। लोगों से मिलना और उनकी कहानियां सुनना अच्छा लगता है। अभी तक बस एक बढ़िया शो का इंतजार था।

मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं इस दुनिया के दिग्गज़ों करण और मिथुन दा के साथ जज टेबल का हिस्सा बनूंगी। दोनों के साथ जज बनने के लिए मैं काफी खुश हूं। उनके साथ मस्ती करने के अलावा उनसे काफी कुछ सीखने के लिए एक्साइटेड हूं। हमें बधाईयां दीजिए।