
इंदौर। प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा है कि ‘नागरिकता संशोधन कानून’ (CAA) संविधान की मूल भावना के विपरीत है।
स्वरा ने आज यहां एक सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित ‘संविधान बचाओ महासभा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक अभिनेत्री होने के चलते नहीं बल्कि एक भारतीय नागरिक होने के नाते इस विषय पर आपसे रूबरू होने यहाँ आयी हूँ।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा केंद्र की सत्ता में बैठे कुछ लोग देश की एकता को खंडित करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनसीआर) औऱ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर भी केंद्र की तीखी आलोचना की है।
इस कार्यक्रम में स्वरा के साथ मंच पर समाजसेवी मेधा पाटकर और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग भी बैठे थे।