Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भोजपुरी सिनेमा चैनल पर सजेगी बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों की महफिल - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood भोजपुरी सिनेमा चैनल पर सजेगी बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों की महफिल

भोजपुरी सिनेमा चैनल पर सजेगी बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों की महफिल

0
भोजपुरी सिनेमा चैनल पर सजेगी बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों की महफिल
Bollywood and Bhojpuri stars will be entertained on Bhojpuri cinema channel
Bollywood and Bhojpuri stars will be entertained on Bhojpuri cinema channel
Bollywood and Bhojpuri stars will be entertained on Bhojpuri cinema channel

मुंबई। होली के अवसर पर 26 मार्च को भोजपुरी सिनेमा चैनल बॉलीवुड और भोजपुरी के सितारों की महफिल सजेगी।

रंगों का त्‍यौहार होली का इंतजार सबों को बेसब्री से होता है। इस बार टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और दंगल पर होली का सेलिब्रेशन बेहद धूमधाम से आयोजित होगा, जिसका प्रसारण 26 मार्च को शाम 7 बजे होगा। इस कार्यक्रम का नाम चढ़ल फगुआ के रंग, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा के इस होली धमाल में भोजपुरी सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड के नामचीन हस्‍ती होली के रंग को यादगार बनायेंगे। इस शो की शूटिंग मुंबई के मड आईलैंड में पूरी हो चुकी है। इस शो को यशी फिल्‍म्‍स ने प्रोड्यूस किया है।

मनीष सिंघल ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा छोटे पर्दे पर सबसे अधिक देखा जाने वाला टीवी चैनल है, जो अपने दर्शकों के इंटरटेंमेंट का पूरा ख्‍याल रखता है। दिवाली हो या होली, यह चैनल उसे अपने ही तरीके से सेलिब्रेट कर दर्शकों के मनोरंजन को नया और यादगार बना देता है। इस बार होली के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की ओर से रंगों का अनोखा धमाल भोजपुरिया दर्शकों को देखने को मिलेगा। तो हो जाईये तैयार 26 मार्च को शाम 7 बजे होगा, होली धमाल, जिसमें सजेगी भोजपुरी व बॉलीवुड के सितारों की महफिल।